- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Soup
टोमेटो सूप रेसिपी: सर्दी के मौसम में हमारे शरीर को जैकेट, ऊनी स्वेटर जितनी राहत देते हैं, ठीक उतनी ही राहत गरमागरम सूप भी देते है। गर्मागर्म सूप की तो बात ही अलग होती है। अब चाहे वो चिकन सूप हो, या वेजीटेबल सूप हो। चिकन सूप को पीने से आपके शरीर को बहुत गर्मी मिलती है, लेकिन वेज लोग चिकन सूप नहीं पी सकते। रोज- रोज वेजीटेबल सूप पीना भी उबाऊ है और इसके लिए बहुत सारे वेजीटेबल भी चाहिए। तो, आप सोच रहें होंगे क्या हम वेज लोग सूप ना पिएं। तो, ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। आप टोमेटो सूप पी सकते है। जी, हां इसे बनाने में बहुत कम सामग्री का इस्तेमाल होता है और मिनटों में बनकर तैयार भी हो जाता है।

इसकी एक ख़ास बात ये है कि टोमेटो सूप का स्वाद वेजीटेबल सूप को मुकाबला देने में सक्षम होता है। आप इसे रोज बनाकर पी सकते हैं। आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा है और आपकी एनर्जी को बूस्ट करने में मददगार साबित होता है। पर क्या आपको पता है टोमेटो सूप बनाते कैसे है? तो, आप बिल्कुल भी परेशान मत हो Khana.behindtalkies आपके स्वाद और आपकी। सेहत के साथ बिल्कुल भी समझौता नहीं करेगा। जी, हां आज हम आपको यम्मी! टोमेटो सूप रेसिपी के बारे में बताएंगे।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप टमाटर को धोकर बड़े टुकड़ों में काट लीजिए। फिर गैस की धीमी आँच पर एक बर्तन में 2 कप पानी और टमाटर उबाल लीजिए। आप टमाटर के गलने तक उबलने दें। जब टमाटर नरम होकर पक जाएं तो गैस बंद कर दें। अब आप टमाटर को निकाल कर ठंडे पानी में डाल दें और फिर इसके छिलके उतार लीजिये। अब आप टमाटर को अच्छे से पीस लें।
अब आप पिसे हुए टमाटर के गूदे को बड़ी छलनी से छान लें और इसका बीज अलग कर लें। अगर आपका सूप गाढ़ा हो गया है, तो उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर 5 से 6 मिनट तक धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें। अब आपका टमाटर का सूप तैयार है। इसमें मक्खन, नमक और काली मिर्च पाउडर मिला लें। फिर इसमें ब्रेड क्यूब्स डालें और सूप को बाउल में सर्व करें।






