- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian
- Course
- cold drink, healthy drinks, summer drinks
Honey Ice Tea Recipe: चाय ज्यादातर लोगों की फेवरेट होती है. खासकर ज्यादातर टी लवर्स के दिन की शुरुआत ही चाय से होती है. हालांकि गर्मी में गर्मा गर्म चाय की घूंट आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकती है. ऐसे में आप अपनी डेली डाइट में हनी आइस टी (Honey Ice Tea Recipe) को शामिल कर सकते हैं. हनी आइस टी चिल्ड और कूल होने के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है. वहीं हनी आइस टी से चाय को रिप्लेस करना भी परफेक्ट तरीका हो सकता है. तो आइए जानते हैं घर पर हनी आइस टी बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – घर पर बनाएं इंस्टेंट कुल्चा सैंडविच, उठा सकेंगे डबल टेस्टी और स्पाइसी स्नैक्स का लुत्फ
Ingredients
- 1 कप पानी
- ½ कप आइस क्यूब्स
- 4-5 पुदीने की पत्ती
- 1 चम्मच नींबू का रस
- 2 चम्मच शहद
Method
हनी आइस टी बनाने के लिए सबसे पहले पैन में पानी गर्म करें और इसमें चाय की पत्ती डालकर उबालें.
अब चाय के पानी को छन्नी से छानकर ठंडा होने के लिए रख दें.
वहीं सर्विंग गिलास में पुदीने की पत्ती, शहद, नींबू का रस और आइस क्यूब्स डालें.
इसके बाद चाय के पानी से गिलास को ऊपर तक भर लें.
बस आपकी हनी आइस टी तैयार है. गर्मियों में ठंडी-ठंडी सुपर हेल्दी ड्रिंक का आनंद लें.






