- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- dinner, Lunch, Main Course
होटल की सब्जी का स्वाद घर की सब्जी से बिल्कुल अलग होता है। अगर आप भी होटल जैसा स्वाद देना चाहती हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करनी चाहिए। इसे आप रोटी, बटर नान या सलाद आदि के साथ सर्व कर सकती हैं।
आलू को सब्जी का राजा कहा जाता है क्योंकि इसका इस्तेमाल एक नहीं बल्कि कई तरह से किया जाता है। आलू को किसी भी सब्जी में मिलाकर आसानी से बनाया जा सकता है। यह जितना सस्ता मिलता है, इससे कहीं ज्यादा फायदा पहुंचाने का काम करता है। आलू में कैल्शियम, आयरन विटामिन-बी तथा फास्फोरस बहुतायत में होता है।
कई जगहों पर आलू नॉन-वेज फूड्स के साथ बनाया जाता है। आलू में स्टार्च होने के कारण इसे खाने के बाद ज्यादा देर तक भूख भी नहीं लगती है। अगर आप भी आलू ज्यादा खाना पसंद करते हैं, तो यह रेसिपी पसंद आएगी क्योंकि आज हम आपके साथ आलू कुरमा बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं, जिसमें बिल्कुल होटल जैसा स्वाद आएगा।
Ingredients
Method
सबसे पहले आलू के छीलके उतार लें और धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। साथ ही एक कटोरी में सभी सूखे मसाले निकालकर रख लें।
इसके बाद कुकर को गर्म होने के लिए रखें और 2 कप तेल डालकर गर्म करें। जब घुंआ निकलने लगे को 2 प्याज को डालकर हल्का ब्राउन कर लें।
जब प्याज ब्राउन हो जाए तो आलू डालकर फ्राई कर लें। जब फ्राई हो जाए तो 1 अदरक-लहसुन का पेस्ट, 1 कप दही और स्वादानुसार नमक डालकर पका लें।
मसाले से खुशबू आने लगे तो 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चम्मच धनिया पाउडर डालकर मिला लें।
अच्छी तरह से मिलाने के बाद सूखे मसाले को दरदरा पीसें और सब्जी में डालकर 10 मिनट तक पका लें।
2 गिलास पानी डालकर कुकर बंद कर दें और एक सीटी आने तक पकने दें। फिर प्रेशर निकालें और सब्जी को खोलकर, इस में गरम मसाला पाउडर और एवरेस्ट का सब्जी मसाला डालकर अच्छे से भूनें।
जब खुशबू आने लगे तो ऊपर से हरा धनिया डाल दें और गर्मागर्म रोटी के साथ सर्व करें।






