- Prep
- 10 min
- Cook
- 40 min
- Total
- 50 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Chinese, Indian, Italian, Japanese, mumbai
- Course
- Breakfast, Snack
Chilli Paneer Recipe: अगर आप मटर पनीर, शाही पनीर या कड़ाही पनीर खा-खाकर बोर हो गए हैं, तो पनीर से बनी चाइनीज डिश चिली पनीर ट्राई करें। इसे बनाना बेहत आसान है। आप चाहें तो घर में इस्तेमाल होने वाले मसालों की मदद से इसे तैयार कर सकते हैं। अगर आपके पास समय थोड़ा कम है, तो मार्केट में आपकी चिली पनीर का मसाला आसानी से मिल जाता है। आप इस मसाले का घोल तैयार करें और फटाफट सिर्फ 10 मिनट में चिली पनीर बनकर तैयार हो जाएगा। चिली पनीर को आप नूडल्स, फ्राइड राइस या रोटी और पराठे के साथ खा सकते हैं। ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है। तो आइए जानते हैं कैसे बनाएं चिली पनीर।

Ingredients
Method
सबसे पहले पनीर, 1 छोटा चम्मच नमक, अंडा, कॉर्नफ्लोर, लहसुन, अदरक और इतना पानी मिलाएं कि टुकड़े मिश्रण में 'कोट' हो जाएं। इसके बाद तेल गरम करें और पनीर के टुकड़ों को तेज़ आंच पर सुनहरा होने तक तल लें।
अब एक कढा़ई में 2 टेबल स्पून तेल गरम करें और उसमें दरदरा कटा हुआ प्याज़ डालकर तेज़ आंच पर तब तक भूनें जब तक वे गीले न दिखें। इसके बाद हरी मिर्च डालें और कुछ देर चलाएं, बचा हुआ नमक, सोया सॉस, सिरका, एमएसजी और पनीर डालें। बस बन गया आपका चिली पनीर। अब इसे अच्छी तरह मिलाएं और कुछ हरे पत्तों से सजाकर परोसें।






