- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
Jungli Pulao Recipe: पुलाव तो आप सभी ने खाया होगा। पुलाव खाने में स्वादिष्ट लगता है। लेकिन, क्या आपने कभी जंगली पुलाव खाया है? जंगली पुलाव के स्वाद की जितनी तारीफ करें उतनी कम हैं। जंगली पुलाव आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। दरहसल, नाम से ही पता चल रहा है जंगली पुलाव यानी ये नॉन वेज डिश है। चिकन हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इसे आप आसानी से अपने घर में बना सकते हैं। आप इसे अपने परिवार के सदस्यों को लंच में दे सकते हैं।

Ingredients
- 1 किलो चिकन
- 1/2 कप चावल
- घी
- प्याज
- टमाटर
- 1/2 कप फूलगोभी के फूल
- 1/2 कप बीन्स/हरी मटर
- 1/2 कप आलू क्यूब्ड
- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 तेज पत्ते
- 2- हरी इलायची
- नमक
- 4 लौंग
Method
सबसे पहले आप एक कटोरे में जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर को थोड़े से पानी में मिलकर घोल बना लें। अब चावल को भींगा दे। इसके बाद पैन को गरम करके उसमें तेल डालकर सारे मसाले डाल दें। अब इसे हल्का सुनहरा होने तक भून लें। फिर उसमें अदरक- लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर टमाटर डालकर गलने तक पकाते रहें।
अब इसमें मसाले का घोल डालकर इसे थोड़ी देर तक पकाएं। अब इसमें पानी डालकर पकाते रहें जबतक कि चिकन पक ना जाएं। इसके बाद चावल, सब्जियां डालकर सबको अच्छे से मिला लें। इसमें 2-3 कप पानी डालकर चावल को अच्छी तरह से मिला लें। अब इसे धीमी आंच पर पकने दें।
अब गैस बंद कर दें। अब आपका जंगली पुलाव तैयार है। बस आप इसे सर्व करने से पहले जंगली पुलाव में घी और हरी धानिया डाल दें।






