- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast
ज्यादातर घरों में रात में सब्जी बच जाती है. ऐसे में कई बार ये समझ नहीं आता कि बची सब्जी का क्या किया जाए? लगभग सभी घरों में कभी न कभी ऐसा मौका आता ही है जब रात की बची सब्जी अगले दिन कैरी फॉर्वर्ड हो जाती है. कुछ लोग तो बची हुई सब्जी को मजबूरी में फेंक देते हैं, लेकिन अगर आप इसे फेंकना नहीं चाहें तो रात की बची रसेदार आलू की सब्जी से टेस्टी (How to make Leftover Aloo Sabji Paratha) पराठा बना सकते हैं. हम आपको आज रात की बची हुई आलू की सब्जी से बेहद ही स्वादिष्ट पराठा बनाना सीखा रहा हैं. ये रेसिपी मिनटों में ही तैयार हो जाती है. आइए जानते हैं बची आलू की सब्जी से पराठा (How to make Leftover Aloo Sabji Paratha) तैयार करने की आसान विधि.
Ingredients
- बची हुई आलू की सब्जी
- आटा
- अजवाइन
- लाल मिर्च पाउडर
- तेल
- नमक
Method
बची हुई आलू की रसेदार सब्जी से पराठा बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक थाली में आटा लें और उसमें थोड़ा सा नमक डाल दें.
अब आटे में अजवाइन और लाल मिर्च पाउडर भी मिला लें.
इसके बाद आटे में रात की बची हुई आलू की सब्जी डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए आटा गूंथ लें.
फिर कुछ देर के लिए ढककर रख दें.
कुछ देर बाद एक बार और आटा गूंथ लें, इससे आटा सॉफ्ट हो जाएगा.
अब आप आटे की लोई लेकर उसको पराठे के आकार में बेल लें.
अब गैस पर तवा गर्म होने रख दें और उसके चारों तरफ तेल लगा दें.
अब बेला हुआ पराठा तवे पर डालें और कुछ देर तक सेकें.
इसके बाद पराठे के कोनों पर थोड़ा सा और तेल डालकर उन्हें सकें.
जब पराठा अच्छी तरह से सिककर सुनहरा और क्रिस्पी हो जाए, तो उसे प्लेट में निकाल लें.






