- Prep
- 10 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- dinner, Lunch
मखाना मटन करी रेसिपी: मखाना मटर करी जो नाम से सुनने में ही इतनी स्वादिष्ट है, उसके स्वाद का कोई मुकाबला नहीं है। मखाना मटन करी नॉन वेज लोगों की पसंदीदा डिशों में से एक है। ये शादी और पार्टी में बनाई जाने वाली लोकप्रिय डिश हैं। इसका स्वाद मसालेदार होता है। इस डिश को बच्चे से लेकर बूढ़े हर उम्र के लोग खाना पसंद करते है। ये आपकी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद हैं। इसे आप अपने परिवार के सदस्यों को लंच में बना कर दें सकते हैं। लेकिन इसे बनाना इतना आसान नहीं हैं। पर इसको बनाने के बाद आपकी सारी मेहनत वसूल हो जाएगी।

सर्दी के मौसम में इसके फ़ायदे दोगुना हो जाते हैं। इसकी ख़ास बात ये हैं कि इसमें इस्तेमाल हुआ मखाना इसके स्वाद को बढ़ाने में और अधिक सहायक है। अगर आपने आजतक मखाना मटन करी डिश को अपने घर पर नहीं बनाया है या फिर बनाया है पर स्वाद जैसा आपने शादी और पार्टी में या होटल में खाया था वैसा नहीं लगा। तो, आप बिल्कुल भी फिक्र नहीं करिए क्योंकि आज हम सिर्फ मखाना मटन करी के बारे में नहीं, बल्कि इसे बनाने की रेसिपी भी बताएंगे। आइए सीखते है मखाना मटर करी को कैसे बनाएं ?
Ingredients
Method
सबसे पहले आपको एक पैन में घी गर्म कर लेना है और मखानों को क्रिस्पी और हल्का कलर होने तक भून लें और इसे एक तरफ रख दें। उसके बाद इसमें छोटी इलायची, साबुत लाल मिर्च, दालचीनी तेज पत्ता और प्याज डालकर कुछ देर तक भून लें। अब हरी मिर्च को टमाटर और काजू के साथ भून लें। इसके बाद इसमें स्वादानुसार नमक डाल दें।
जब ये मिश्रण नरम हो जाए, गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए थोड़ी देर रख दें। सारे साबुत मसाले अलग-अलग निकाल लें और मिक्सर ग्राइंडर में पीस लें। इसे जबतक पीसे तबतक चिकना पेस्ट ना बन जाएं। अब एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें जीरा डालें और तैयार पेस्ट डालकर अच्छी तरह भून लें। इसके बाद लाल मिर्च, हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर डाल लें
अब सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर इसमें उबली हुई मटर डाल लें और फिर कसूरी मेथी और गरम मसाला डालकर मिला लें। इसमें रोस्टेड मखाने को डालकर मिक्स कर लें और थोड़ा- सा पानी डालकर इसे थोड़ी देर पका लें। अब अंत में गैस बंद कर दें और हरी धनिया डालकर अपने परिवार के सभी सदस्यों को सर्व कर दें।






