- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, Snack
स्क्रैम्बल्ड एग रेसिपी: सर्दी के मौसम में अंडे आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। ये आपको बहुत- सी बीमारियों से बचाता हैं। अगर आप ब्रेकफास्ट में अंडे खाते हैं, तो आपको अपनी सेहत में खुद असर दिखने लगेगा। बहुत- से लोग तो बिना अंडे खाएं अपने दिन की शुरूआत नहीं कर सकते हैं। अंडे कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो शरीर को शारीरिक और मानसिक लाभ पहुंचाने का काम कर सकते हैं। इसलिए आपको अंडे जरूर खाने चाहिए, खासतौर से सर्दी के मौसम में अंडे का सेवन करना आपकी सेहत के लिए आवश्यक हैं।

बहुत- से लोग अंडे का ऑमलेट, अंडा भुर्जी और अन्य तरह से अंडे का सेवन करते हैं। पर अगर बात देसी-स्टाइल स्क्रैम्बल्ड अंडे की तरह तो इसका तो कोई मुकाबला ही नहीं है। इसका स्वाद बेहद स्वादिष्ट और क्रीमी होता है। पर बहुत से लोगों को पता ही नहीं है कि ये देसी-स्टाइल स्क्रैम्बल्ड अंडे को बनाते कैसे हैं। क्या आप देसी-स्टाइल स्क्रैम्बल्ड अंडे को बनाने की रेसिपी खोज रहें थे? तो आप बिल्कुल फिक्र कर करिए क्योंकि Khana.behindtalkies आपको आज देसी-स्टाइल स्क्रैम्बल्ड अंडे की रेसिपी के बारे में बताएगा।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप एक छोटे कटोरे में अंडे तोड़ लें। अब इसमें क्रीम या दूध डालें स्वाद के लिए नमक और काली मिर्च मिला लें। अब इसे अच्छी तरह से ब्लेंड होने तक फेंटें। अब एक पैन में तेल गरम कर लें। फिर मक्खन डालकर धीमी आंच आँच पर मक्खन को पिघला लें।
उसके बाद उसमें अंडे डालकर पकने दें जब तक कि किनारे पकने न लगें। एक लकड़ी के चम्मच या रबर स्पैटुला के साथ, अंडे के किनारों को मोड़ें और धीरे से हिलाएं।
अंडों को तब तक पकने दें जब तक वो हल्का सुनहरे रंग का ना हो जाए। थोडी देर बाद गैस बंद कर दें। अब आपके देसी-स्टाइल स्क्रैम्बल्ड अंडे तैयार हैं। इसे अपने परिवार के सदस्यों को सर्व करें।






