- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, mumbai
- Course
- Breakfast, Snack
Sweet Potato Cutlet Recipe: आलू से बनी डिश अधिकतर सभी को बहुत प्रिय होती है। सभी लोग आलू से बनी डिश को बहुत मन से खाते हैं। फिर चाहे वो आलू के पराठे हो या फिर आलू कुरमा हो। लेकिन, अगर बात करें शकरकंद (sweet potato tikki recipe) यानी मीठी आलू की तो इसे लोग आलू से भी ज्यादा पसंद करते हैं, क्योंकि इसका साधारण आलू से अलग और मीठा होता हैं। हम सभी लोग शकरकंद को उबाल कर या फिर भून कर खाते हैं। लेकिन, क्या आपने शकरकंद कटलेट (Homemade Sweet Potato Cutlets Recipe) को कभी ट्राई किया हैं। इस डिश की सबसे खास बात यह है कि इसका स्वाद मसालेदार और मीठा दोनो हैं। साथ ही क्रिस्पी भी है। आप इसे अपने परिवार के सदस्यों को नाश्ते में बनाकर दें सकते हैं।

अगर आप भी शकरकंद कटलेट की टेस्टी और मसालेदार डिश के स्वाद का आनंद उठाना चाहते हैं। पर आपको पता ही नहीं है कि इस डिश को कैसा सही तरह से बनाते हैं, जिससे कि इसके स्वाद में चार चांद लग जाएं। तो, आप बिल्कुल भी फिक्र मत करिए, क्योंकि Khana.behindtakies आपकी इस समस्या का समाधान करेगा। आपके स्वाद को बढ़ाने की हमारी पूरी जिम्मेदारी हैं। तो, चलिए पढ़िए कि कैसे बनाएं शकरकंद कटलेट?
Ingredients
Method
सबसे पहले आप शकरकंद को ओवन में भून लें। अब शकरकंद को अच्छी तरीके से मैश कर लें। अब चाट मसाला, अमचूर, नींबू का रस, जीरा पाउडर, गरम मसाला, हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट और बेसन डाल दें। ये आपके बेसन कटलेट को एक साथ बांधने में मदद करेगा।
अब आप एक कढ़ाई में तेल गरम कर लें। फिर इस कढ़ाई में छोटी- छोटी टिक्की बनाकर दोनों तरफ पलट कर तल लें। अब आपका शकरकंद कटलेट तैयार है। अब आप इसे अपने परिवार के सदस्यों को सर्व कर सकते हैं।






