Ashoka ki Patti ke Upay: घरों के बाहर और सड़कों के बीचों-बीच डिवाइडर पर अशोक के पेड़ आसानी से दिख जाते हैं। इसे एक शो प्लांट की तरह भी घरों में लगाया जाता है। अशोक का पेड़ औषधीय गुणों वाला भी होता है। हिंदू शास्त्रों में अशोक के पेड़ का विशेष महत्व बताया गया है। अशोक का पेड़ लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर भागती है। जिस घर में अशोक का पेड़ होता है वहां शांति और खुशहाली अपने आप आती है। इस पेड़ के पत्तों के उपाय से पति-पत्नी के बीच प्यार भी बढ़ता है। आइए आपको बताते हैं अशोक के पेड़ की पत्तियों का अचूक उपाय।

पति-पत्नी के बीच तनाव व अनबन होता है दूर
वास्तु शास्त्र के मुताबिक पति-पत्नी के बीच तनाव या अनबन को दूर करने के लिए अशोक के पेड़ के पत्ते का उपाय बेहद लाभदायक होता है। अशोक के पेड़ के 7 पत्ते घर में देवी-देवताओं के सामने रखें। पत्ते सूखने पर इन्हें हटाएं और नए 7 पत्ते फिर रख दें। कुछ ही दिनों में पति-पत्नी को रिश्ते में चौंकाने वाला लाभ दिखेगा।
वास्तु दोष होता है दूर
अशोक का पेड़ घर के वास्तु दोष को भी दूर करता है। घर के सामने अशोक का पेड़ लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर जाती है और घर में शांति और खुशहाली आती है। यह भी कहा जाता है कि देवी-देवताओं को अशोक की पत्तियां चढ़ाने से मनचाहा फल मिलता है। देवी-देवता अशोक के पत्ते चढ़ाने से जल्दी खुश होते हैं।
वैवाहिक जीवन की अड़चने होती हैं दूर
शास्त्रों के मुताबिक, अशोक के पत्तों के उपाय से वैवाहिक जीवन में आ रही अड़चनें दूर होती हैं। इस समस्या से जूझ रहे लोगों को अशोक के पेड़ के पत्तों को पानी मिलाकर नहाना चाहिए। स्नान के बाद अशोक के पत्तों को पीपल के पेड़ के पास रख दें। लगातार 42 दिनों तक यह प्रक्रिया जारी रखें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशी लौट आएगी।
Disclaimer: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम यहां किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।






