Goddess Lakshmi: मां लक्ष्मी धन की देवी है। मान्यता ये है कि माता लक्ष्मी को खुश करने से घर पर धन की वर्षा होती है। मां लक्ष्मी के चेहरे पर हमेशा मुसकुराहट बरकरार रहती है। ठीक इसी तरह से माता लक्ष्मी अपने भक्तों पर भी कृपा बनाएं रखती है। मान्यताओं की अनुसार, हर दिन किसी न किसी देवी- देवता के लिए समर्पित होता है। माता लक्ष्मी के लिए शुक्रवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से आपको ज्यादा फल मिलता है।

बहुत- से लोग तो शुक्रवार को मां लक्ष्मी का व्रत रखते हैं और मन्नतें मानते हैं। अगर हम मां लक्ष्मी की पूजा विधि अनुसार करें, तो हमारे घर में सुख- समृद्धि का वास होता है। लेकिन, कई बार हम माता लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें प्रसन्न करने के बजाय नाराज कर देते हैं, क्योंकि हमें पता ही नही होता कि माता लक्ष्मी कि पूजा कैसे करते हैं। अगर आपको नहीं पता है कि मां लक्ष्मी कि पूजा करते वक्त किन बातों का खास ध्यान रखना है, तो घबराइए मत आज हम आपको बताएंगे माता लक्ष्मी की पूजा शुक्रवार के दिन करने के उपाय।
शुक्रवार के दिन करें ये उपाय
अगर आप मां लक्ष्मी की पूजा शुक्रवार को करते हैं, तो आपको कुछ उपाय करने चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपके घर में खुशियों का दीपक जलाती है।
शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीज का दान करें।
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा अवश्य करें।
शुक्रवार के दिन सफेद वस्त्रों को धारण करें।
शुक्रवार के दिन व्रत रखें, ये आपके लिए अधिक फलदायी रहेगा।
मां लक्ष्मी को लाल रंग का गुड़हाल का फूल या सफेद रंग का कनेर का फूल अर्पित करें।
शुक्रवार के दिन इन चीजों को भूलकर भी ना करें
अगर आप मां लक्ष्मी के भक्त हैं, तो आप इन चीजों को बिल्कुल ना करें इससे मां लक्ष्मी आपसे रुष्ठ हो जाएगी।
शुक्रवार के दिन किसी से उधार ना ले और ना दें।
शुक्रवार के दिन धूर्मापान का सेवन बिलकुल ना करें।
मांसाहार का सेवन इस दिन भूलकर भी ना करें।
रात को सोते समय झूठे बर्तनों को किचन में ना छोड़े।
इस दिन चीनी बिल्कुल दान ना करें।






