- Prep
- 30 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 1h 30m
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian, Rajasthan
- Course
- Dessert
नागौर का राजस्थान व विश्वभर मे खानपान मे भी पहचान रखता है. यहां पर तरह तरह खाने के व्यंजन बनाऐ जाते है. ऐसे ही नागौर में मलाई घेवर बनाया जाता है जो स्वाद के कारण मलाई घेवर को एक अलग पहचान मिलती है.
त्यौहार हो, शादी-ब्याह का घर हो या फिर कोई भी खुशखबरी के मौके पर मुंह मीठा ना किया जाए…ऐसा हो ही नहीं सकता। हमारा देश है ही ऐसा जो हर छोटी-सी छोटी खुशी में मोहब्बत की मिठास घोल देता है। यूं तो कई तरह की मिठाई बनाई और खिलाई जाती हैं, लेकिन घेवर की बात ही अलग है। मैदा और दूध से तैयार यह घेवर हमारे टेस्ट बड के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। यह एक ऐसी मिठाई है, जिसे हर कोई खाना पसंद करता है।
इतना ही नहीं, घेवर को कई अलग-अलग तरीकों से तैयार किया जाता है। घेवर बनाना बहुत ही आसान है, जिसे तैयार करने के लिए सबसे पहले इसे घी में तला जाता है, फिर चाशनी में डुबोया जाता है और आखिर में खोया की टॉपिंग से सजाया जाता है। देखा घेवर बनाना कितना आसान है, पर पता नहीं क्यों जब हम घर पर इसी तरह घेवर बनाने की कोशिश करते हैं, तो पता नहीं क्यों मार्केट जैसा बन ही नहीं पाता।
Ingredients
Method
घर पर घेवर बनाने के लिए सबसे पहले दूध को पकाकर रबड़ी बना लें और इसे साइड में ठंडा होने के लिए रख दें.
अब घी में आइस क्यूब्स डालकर फेंटें. वहीं झाग बनने के बाद घी में से बर्फ के टुकड़े निकाल लें और इसे फिर से फेंटें. जिससे घी का टेक्सचर क्रीम की तरह दिखने लगेगा.
अब घी में आधा मैदा मिक्स करें. वहीं अच्छी तरह से मिलाने के बाद बचा हुआ मैदा, दूध और पानी डालकर घी को फिर से फेंट लें.
ध्यान रहे कि मैदे के मिक्सचर में गांठ नहीं होनी चाहिए. साथ ही मैदे का घोल चम्मच से गिराने पर एक पतली धार गिरनी चाहिए.
अब मोटे तले वाले भगोने में घी डालें. घी पिघलने के बाद करछी की मदद इसके चारों तरफ मैदे का घोल डालें और बीच में मोटा छेद कर दें.
ऐसे में मैदे का घोल घी के ऊपर तैरने लगेगा. अब 2 मिनट बाद इसमें फिर से मैदे का घोल डालें. इसी तरह मैदे की 4-5 परत बना लें.
मैदे के बेस को धीमी आंच पर पकने दें और गोल्डन ब्राउन होने के बाद छेद में चाकू या सींक डालकर इसे निकाल लें.
अब घेवर को किसी ऊंची जगह पर टांग दें. जिससे इसमें मौजूद एक्ट्रा घी निकल जाएगा.
इसके बाद पैन में चीनी और पानी गर्म करके 2 तार की चाशनी बना लें. फिर इस चाशनी को घेवर के ऊपर डालें और 15 मिनट बाद घेवर को फिर से टांग दें.
वहीं घेवर से चाशनी निकलने के बाद इसपर रबड़ी स्प्रेड कर दें. वहीं घेवर को गार्निश करने के लिए आप इसपर ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं.
बस आपके राजस्थानी घेवर तैयार हैं.






