- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Cuisine
- desi chinese, indo-chinese
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
आप अगर चिल्ली खाने के शौक रखते है तो आपने सोया बिन के चिल्ली तो जरूर खाये होंगे और कभी न कभी अपने घर पर भी बनाने की कोशिश की होगी लेकिन वह उतना टेस्टी नहीं बना होगा कई लोगो का यह कहना है की वो घर पर सोयाबीन चिल्ली बनाते है लेकिन वह अच्छी नहीं बनती है। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है टेस्टी सोयाबीन चिल्ली कैसे बनाया जाए चलिए जानते है आसान रेसिपी
Ingredients
Method
सबसे पहले पानी में थोड़ा सा नमक डाल दे और सोयाबीन को डाल कर उसे 2 मिनट उबाल ले और उसे ठंडा हने के लिए छोड़ दे.
अब प्याज, शिमला मिर्च , हरी प्याज और हरी मिर्च को छोटा छोटा काट ले.
अब सोयाबीन को अब पानी से निचोड़ ले
फिर उसमे अंडा, सोया सॉस, टोमेटो सॉस, काली मिर्च, अदरक लहसुन पेस्ट, मक्के का आटा और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से मिलाये.
फिर उसे तेल में अच्छे से फ्राई कर ले
फिर गैस पे पैन चढ़ाये, और उसमे तेल और जीरा डाले, फिर उसमे प्याज और गाजर को डाल के थोड़ी देर भुने.
फिर उसमे शिमला मिर्च और थोड़ा नमक डाल कर थोड़ी देर भुने.
फिर उसमे सोया सॉस, टमाटो सॉस और विनेगर डाल दे.
उसके बाद सोयाबीन फ्राई को डाल दे और थोड़ा सा नमक डाल कर उसे अच्छे से मिलाये.
और उसे ढककर 2 मिनट तक पकाये.
अब उसमे धनिया पत्ता डालकर गैस को बंद कर दे.
फिर उसे सर्विंग बॉउल में निकाल ले और और हमारी सोयाबीन चिली बन कर तैयार है.






