- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian
- Course
- fruit dishes, smoothie
Instant Mango Smoothie Recipe: गर्मी के मौसम में फटाफट से स्मूदी बनाना भला किसे पसंद नहीं होता है. हालांकि घर पर स्मूदी बनाना काफी लंबा प्रोसेस होता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो आम का इस्तेमाल करके सिर्फ 10 मिनट में सुपर डिलिशियस स्मूदी (Instant Mango Smoothie Recipe) तैयार कर सकते हैं. जी हां, मैंगो स्मूदी की आसान रेसिपी फॉलो करके आप गर्मियों का बेस्ट डेजर्ट सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं मैंगो स्मूदी बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – गर्मी में ट्राई करें एप्पल स्मूदी की आसान रेसिपी, 10 मिनट में बनेगा टेस्टी और चिल्ड ड्रिंक
Ingredients
- 1 कटा हुआ आम
- ½ कप कोकोनट मिल्क
- 3 चम्मच रोज सीरप
- 4-5 ब्लूबेरी
Method
मैंगो स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले आम को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर पेस्ट बना लें.
अब इसमें कोकोनट मिल्क डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
इसके बाद आम के मिक्सचर में 2 चम्मच रोज सीरप मिलाएं.
अब इसे किसी बर्तन में डालें और ब्लूबेरी से गार्निश करके फ्रिजर में सेट होने के लिए रख दें.
कुछ घंटों बाद आपकी स्मूदी तैयार हो जाएगी. इसे सभी को सर्व करें.






