- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Hyderabad, Hyderabadi
- Course
- tea
Irani Tea Recipe: चाय के शौकीन लोग हर मौसम में चाय पीना पसंद करते हैं. मगर खासकर बारिश के मौसम में गर्मा गर्म चाय शरीर में जान फूंकने का काम करती है. ऐसे में सिंपल चाय तो आपने कई बार पी होगी. लेकिन अगर आप चाहें तो घर बैठे ईरानी चाय (Irani Tea Recipe) का भी लुत्फ उठा सकते हैं. जी हां, ईरानी चाय का नाम हैदराबाद की मशहूर ड्रिंक्स में शुमार है. वहीं इसे बनाना भी काफी आसान है. ऐसे में ईरानी चाय की रेसिपी ट्राई करके आप मिनटों में स्वादिष्ट और खुशबू वाली गर्मा गर्म चाय सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं ईरानी चाय बनाने का तरीका.
ये भी पढ़ें – स्नैक्स में बनाएं दलिया के क्रिस्पी पकौड़े, मिलेगा टेस्ट और हेल्थ का डबल डोज
Ingredients
- 1 कप दूध
- 1 कप पानी
- 1 चम्मच चाय की पत्ती
- 1 इंच दालचीनी
- 1 चम्मच चीनी
- 1 चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
- 2 हरी इचायची
- 1 चक्र फूल
- गूंथा हुए आटा
Method
ईरानी चाय बनाने के लिए सबसे पहले पैन में पानी गर्म करें. फिर इसमें चाय की पत्ती डाल दें.
अब पैन में ढक्कन लगाकर इसके चारों तरफ गूंथा हुआ आटा लगाकर ढक्कन को सील कर दें.
वहीं दूसरे पैन में दूध गर्म करें. फिर इसमें दालचीनी, इलायची और चक्रफूल डाल दें.
दूध गाढ़ा होने के बाद इसमें से इलायची, चक्र फूल और दालचीनी निकाल लें.
फिर दूध में कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह से चलाएं और गैस बंद कर दें.
चाय पत्ती का पानी अच्छी तरह से पकने के बाद ढक्कन हटाएं और इसमें चीनी एड कर दें.
कुछ देर पकाने के बाद चाय को कप में छान लें. फिर इसमें दूध डालकर चम्मच से चलाएं.






