- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 15
- Cuisine
- fastfood, half fry, street style
- Course
- Breakfast, healthy breakfast, Snacks
Dalia Pakode Recipe: हेल्दी लाइफस्टइल एन्जॉय करने के लिए कई लोग डेली डाइट में दलिया एड करना पसंद करते हैं. ऐसे में दलिया की खीर और दलिया की खिचड़ी खाना काफी आम होता है. मगर क्या आपने कभी दलिया की स्वादिष्ट और कुरकुरे पकौड़े (Dalia Pakode Recipe) बनाए है. खासकर मानसून के महीने में लोगों को अक्सर चाय और पकौड़े खाने की क्रेविंग होती है. ऐसे में दलिया के पकौड़े बनाकर आप टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स का लुत्फ उठा सकते हैं. तो आइए जानते हैं दलिया के पकौड़े बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – स्नैक्स में ट्राई करें ब्रेड पनीर रोल, मिनटों में बनेगा यम्मी और चीज़ी नाश्ता
Ingredients
- 1 कप भीगी हुई दलिया
- ½ कप दही
- 2-3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 1 बारीक कटी हुई प्याज
- 3 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- 3 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच साबूत धनिया
- 1 चम्मच अजवाईन
- 1 चम्मच चाट मसाला
- स्वादानुसार नमक
Method
दलिया के पकौड़े बनाने के लिए सबसे पहले दही को अच्छी तरह से फेंट लें.
फिर इसमें भीगी हुई दलिया डालकर मिक्स करें. ध्यान रहे कि दलिया दही में अच्छी तरह से मिल जानी चाहिए.
अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया, साबूत धनिया, बेसन, अजवाईन और नमक एड करें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर पकौड़े का बैटर तैयार कर लें.
अब पैन में तेल गर्म करें और दलिया के बैटर को चम्मच की मदद से तेल में डालें.
सभी पकौड़ों को धीमी आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लें.
फिर इसे प्लेट में निकालें और इसके ऊपर चाट मसाला का छिड़काव कर दें.






