- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- Drinks
जामुन एक ऐसा फल है जो हर किसी को पसंद होता है। ये खासतौर से गर्मी के मौसम में आता है। जब चिलचिलाती तेज गर्मी से इंसान घर आता है तो उसे भी कुछ ऐसा पीने का मन होता है जो उसके शरीर को ठंडक पहुंचा सके और साथ ही एनर्जी दे। हम आपको आज ऐसी ही डिश बता रहे हैं जिसका नाम है जामुन शॉर्ट्स। गर्मी के दिनों में जामुन खाना अपने आप में ढेर सारे फायदे पहुंचाता है। जामुन खाने से शुगर कंट्रोल में रहती है। जामुन हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाने के साथ-साथ वेट लॉस फ्रेंडली भी है। जी हां, यानि आप जामुन शॉर्ट्स पीकर अपना मोटापा भी कम कर सकते हैं। आइए जानते हैं जामुन शॉर्ट्स बनाने की रेसिपी।
Ingredients
- जामुन- 250 ग्राम
- काला नमक- आधा चम्मच
- नींबू रस - 1 चम्मच
- बर्फ
Method
जामुन शॉर्ट्स बनाने के लिए आप सबसे पहले जामुन के बीज निकालकर उसको छोटे पीस में काट लें।
फिर आप इसे मिक्सर में कच्चे से पीस लें।
अब आप इस पिसे हुए मिश्रण में काला नमक और जरा सा नींबू का रस डालकर मिला लें।
आप अगर इसे ठंडा करना चाहे तो थोड़ी सी बर्फ मिला सकते हैं।
इस प्रकार आपका जामुन शॉर्ट्स बनकर तैयार है।
आप इसे छोटे ग्लास में सर्व कर सकते हैं।






