- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
घर में रोजाना की वही आम सब्जियां खा-खाकर हर कोई बोर हो जाता है। ऐसे में महिलाएं नई-नई प्रकार की डिश बनाने के बारे में सोचती है लेकिन उनके दिमाग में कोई ऑप्शन नहीं आता है। यदि आप भी इसी कन्फ्यूज़न में है तो हम आपकी इस कयूज़न को दूर करने वाले हैं। हम आपके लिए आज एक ऐसी सब्जी लेकर आए हैं, जिसे बनाएं भी बेहद आसान है और साथ ही खाने में भी ये बहुत अच्छी लगती है। हम बात कर रहे हैं काजू कोरमा के बारे में। आमतौर पर आप काजू कोरमा को होटल में जाकर ही खाते हैं। लेकिन आप इसे बड़ी ही आसानी से घर पर बना सकते हैं। आइए जानते हैं काजू कोरमा बनाने की रेसिपी के बारे में।
Ingredients
Method
काजू कोरमा बनाने के लिए सबसे पहले आप टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और काजू को मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना दीजिए।
अब आप गैस पर एक पैन रखकर उसे गर्म कर लीजिए कर फिर उसमें तेल डाल दें।
तेल हल्का सा गर्म होने पर आप उसमें कुछ काजू डालकर भून लें और फिर इन्हें एक प्लेट में निकाल लें।
अब आप इस तेल में जीरा और हींग डालकर भूनें और फिर इसमें हल्दी पाउडर डाल दें।
अब आप एक बड़ी इलाइची को छीलकर उसके बीज तेल में डालकर भून लें।
अब आप इसमें काजू, टमाटर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल दें और इसे भून लें।
मसाले को अच्छे से तब तक भूनें जब तक वो तेल ना छोड़ दें।
अब आप इसमें लाल मिर्च पाउडर डाल दें और फिर गरम मसाला और थोड़ी सी क्रीम डालें।
जब ये सब अच्छे से पक जाए तो आप इसमें थोड़ा सा पानी डाल दें और उसे उबालें।
अब आप ग्रेवी में नमक और भुने हुए काजू भू डालकर इसे 2 से 3 मिनट तक पका लें।
इस प्रकार आपकी काजू कोरमा की सब्जी बनकर तैयार है। आप इसे एक बाउल में निकालकर ऊपर से हरे धनिए से गार्निश कर लें।






