- Prep
- 10 min
- Cook
- 8 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Indian
- Course
- Appetizer, cold drink, Drinks, healthy drinks, summer dishes, summer drinks
गर्मियों में हमारा ठंडा पीने का मन करता है। ऐसे में अगर आपका भी कुछ डिफरेंट पीने का मन कर रहा है, तो घर पर ही काला खट्टा लेमोनेड बनाएं और सर्व करें।
गर्मियों में हमारी बॉडी से अक्सर पसीना बहुत ज्यादा निकलता है, जिससे डिहाइड्रेशन और एनर्जी की कमी हो जाती है। इसलिए इस मौसम में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी मिलना बहुत जरूरी है, खासकर हमारे बच्चों को। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चे तभी पानी पीते हैं जब उन्हें प्यास लगती है।
Ingredients
- 1 कप काला अंगूर
- 3 Tbsp काला खट्टा सिरप
- 10 बर्फ के टुकड़े
- ½ Tbsp नींबू का रस
- नमक
- काला नमक,चुटकी भर
- पुदीना की टहनी सजाने के लिए
- 1 कप सोडा
Method
एक ब्लेंडर जार में 1 कप काले अंगूर, 10 बर्फ के टुकड़े, आधा चम्मच नींबू का रस, स्वादानुसार नमक डालकर दरदरा पीस लें।
अगर जरूरत पड़े, तो आप पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब कुचले हुए बर्फ के मिश्रण को सर्विंग ग्लास में डालें।
ऊपर से थोड़ा-सा काला नमक और 4 बड़े चम्मच काला खट्टा सिरप डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
अगर आपके पास काला खट्टा सिरप नहीं है, तो अंगूर की मात्रा बढ़ा दें। आप एक कप अंगूर की बजाय 2 कप अंगूर का इस्तेमाल कर लें।
अब ग्लास में पुदीने के डंठल डालें और सोडा वाटर डालकर तुरंत सर्व करें। बस हमारा काला खट्टा लेमोनेड बनकर तैयार है।






