- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Maharastra, mumbai
- Course
- Breakfast
Kanda Batata Poha Recipe: अगर ब्रेकफास्ट टेस्टी और पौष्टिक दोनों मिल जाता है, तो आनंद आ जाता है। ऐसी ही एक रेसिपी कांदा बटाटा पोहा है, ये हेल्दी और टेस्टी दोनों है। इसके स्वाद की जितनी तारीफ़ करें उतनी कम है। इसे महाराष्ट्र में बहुत चाव से खाया जाता है, लेकिन अपने स्वाद के कारण ये पूरे भारत देश में लोकप्रिय है। Also Read: मसालेदार पोहा रेसिपी (Spicy Poha Recipe)

क्या आपने पहले कभी कांदा बटाटा पोहा खाया है? अगर नहीं तो आप अपनी जिंदगी में बहुत कुछ मिस कर रहें हैं। पर आप फ़िक्र मत करिए आज हम आपको कांदा बटाटा पोहा की रेसिपी के बारे में बताएंगे (Kanda Batata Poha Recipe) तो, चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
Method
सबसे पहले आप पोहे को पानी से 2 बार धोकर छलनी से निकाल कर अलग रख दीजिए। इसके बाद मीडियम आंच पर पैन में तेल गर्म करने के लिए रख दें। अब आप इसमें आलू डालकर नरम होने तक भून लें। अब आप भुने हुए आलूओं को प्लेट में निकाल कर रख दें। अब आप उसी तेल में मूंगफली के दाने डालकर फ्राई कर लें। इसके बाद मूंगफली भूनने के बाद आप इन्हें प्लेट में निकाल लें। अब बचे हुए तेल में राई डालकर भून लें। अब जैसे राई चटकने लगे, तो इसमें प्याज और हरी मिर्च डालकर 3 से 4 मिनट तक भून लें।
जब प्याज हल्का गुलाबी हो जाए, तो उसमें हल्दी पाउडर और नमक डाल लें। इसके बाद इसमें पोहा, आलू और मूंगफली के दाने डालकर ढककर 2 मिनट तक पका लें। अब आप गैस बंद कर दें और हरा धनियां डाल दें। अब आपका कांदा-बटाटा पोहा बनकर तैयार है। अब आप इसे सभी को नमकीन सेव डालकर सर्व करें।






