- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Maharastra
- Course
- Snacks
Kanji Vada Banane Recipe: भारत में साल भर त्योहारों का सीजन तो चलता ही रहता है, साथ में त्योहारों पर हमारे घरों में मिठाइयां और तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। इन व्यंजनों की वजह से हमें कभी-कभार अपच या बदहजमी जैसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। Also Read: मेदू वडा रेसिपी (Medu Vada Recipe)
लेकिन एक डिश ऐसी भी हैं, जो आपके पेट को भी तंदरुस्त रखेगी, जी हां कांजी वड़ा एक ऐसी डिश है जो स्वाद में भी नमकीन और टेस्टी लगेगी। आज हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे कि किस तरह से आप बाजार में मिलने वाले कांजी वड़ा की रेसिपी (Kanji Vada Banane Recipe) को घर पर हीं उसी स्वाद के अनुसार बना सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।
Ingredients
- पानी
- हींग
- 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
- पीली सरसों
- 1 टी स्पून नमक
- 1 टी स्पून काला नमक
- मूंग दाल
- तेल
- नमक
Method
सबसे पहले आप एक कंटेनर में पिसी हुई राई, लाल मिर्च पाउडर, हींग, हल्दी पाउडर, नमक और पीली सरसों का तेल डालें और ऊपर से पानी भी डालें। एक चम्मच की सहायता से इसे हिलाए और कंटेनर को बंद कर दें। इसके बाद इसको 3-4 दिन के लिए साफ जगह पर रख दें और रोज चम्मच से हिलाते रहें। चार दिन के बाद कांजी अच्छी तरह से खट्टी हो जाएगी।
वड़ा बनाने के लिए पानी में दो घंटे भीगी हुई मुंग दाल को मिक्सर में दरदरा पीस लें और उसमें नमक डालकर अच्छी तरह से फेंट लें। फिर एक पैन में तेल को मध्यम आंच पर गर्म करके वड़ों को गोल्डन दिखने तक डीप फ्राई कर लें। वडों को तेल में से निकालकर पेपर पर रख दें, ताकि अंदर का तेल अच्छी तरह से निकल जाएं। इन वडों को 10-15 मिनट के लिए गुनगुने पानी में डाल दें। फिर इन वडों को हाथ से निचोड़ कर सारा पानी निकाल लेवें और तीन- चार बड़े कांजी में डालकर एक सॉफ्ट और स्वादिष्ट ड्रिंक के रूप में परोस सकते हैं।






