- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 10
- Cuisine
- Indian
- Course
- Appetizer, Side Dish
Karonda Achar Recipe: आमतौर पर सादे खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए अचार के साथ खाना परोसना बेस्ट ऑप्शन होता है. वहीं अचार का सेवन खाना पचाने में मददगार होता है. ऐसे में ज्यादातर लोग आम, मिर्च और मिक्सड अचार खाना पसंद करते हैं. हालांकि अगर आप खट्टा-मीठा अचार चखना चाहते हैं. तो आप खाने में करोंदे का अचार (Karonda Achar Recipe) ट्राई कर सकते हैं. जी हां, करोंदे का अचार बनाने की रेसिपी काफी आसान है. जिसे फॉलो करके आप आसानी से होममेड खट्टा-मिठा और चटपटा अचार तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं करोंदे का अचार बनाने की विधि.
ये भी पढें – अनियन टोमैटो डोसा की रेसिपी से बनाएं इंस्टेंट साउथ इंडियन डिश (Onion Tomato Dosa Recipe)
Ingredients
Method
करोंदे का स्वादिष्ट अचार बनाने के लिए सबसे पहले करोंदे को धोकर पानी झड़ने तक सुखाएं.
इसके बाद पैन में सरसों का तेल गर्म करें. फिर इसमें जीरा, लाल मिर्च और सरसों के दाने डालकर भूनें.
जीरा और सरसों के दाने चटकने के बाद पैन में करोंदे एड करें और इसे 2-3 मिनट तक पकाएं.
अब पैन में चीनी, नमक और काली मिर्च का पाउडर मिक्स करें. फिर इसे 5-6 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकने के लिए छोड़ दें.
गैस बंद करें और अचार को ठंडा होने के लिए रख दें. वहीं ठंडा होने के बाद इसे एयर टाइट कंटेनर या कांच के जार में स्टोर करें.
अब अचार के जार को 3-4 दिनों तक धूप में रख दें. वहीं अचार अच्छी तरह से गलने के बाद इसे किचन में रख लें.
बस आपका करोंदे का अचार तैयार है. इसे खाने के साथ सभी को सर्व करें.






