- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- dinner, Lunch, Main Course, sunday special
कश्मीरी दम आलू की यह खास रेसिपी आपके खाने की मेज को एक नया स्वाद और रंग देगी. इसे बनाने की विधि बहुत आसान है आइए जानते हैं बनाने की रेसिपी..
कश्मीरी दम आलू, एक ऐसी डिश है जिसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है।. यह न केवल कश्मीर की शान है बल्कि पूरे भारत में इसे खास मौकों पर बनाया और पसंद किया जाता है. इसकी खासियत है इसका मसालेदार स्वाद और गाढ़ी ग्रेवी, जो इसे बाकी सब्जियों से अलग बनाती है. आलू को धीमी आंच पर पकाकर, इसमें खास कश्मीरी मसालों का मेल किया जाता है, जिससे इसका स्वाद और भी गहरा हो जाता है.
लंच हो या डिनर, यह डिश आपके भोजन को एक खास टच देगी और खाने वाले हर शख्स की तारीफ बटोरेगी. आइए, जानते हैं कि कैसे आप भी इस शानदार डिश को अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं और अपने परिवार या मेहमानों का दिल जीत सकते हैं.
Ingredients
Method
बेबी पोटैटो ग्रेवी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज़, अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को मिक्सी में पीसकर इसका बारीक़ पेस्ट बनाकर तैयार कर लें और टमाटर का भी अलग पेस्ट बना लें।
अब मीडियम गैस पर एक कड़ाही में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें और तेल के गर्म होते ही इसमें ज़ीरा और तेज़पत्ता डालें जैसे ही ज़ीरा चटकने लगे इसमें प्याज़ और लहसुन का पेस्ट डालकर चम्मच से चलाते हुए इसे अच्छे से भून लें।
प्याज़ व लहसुन के पेस्ट के भुनते ही इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर भून लें अब एक छोटी कटोरी में हल्दी पावडर, ज़ीरा पाउडर का घोल बनाकर तैयार कर लें और फिर इसे पेस्ट में मिलाएं।
जब मसाला अच्छे से भुन जाएँ तो फिर उसमे उबले हुए साबुत आलू डालकर इसे मसाले के साथ अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
और फिर इसमें पानी डालकर पांच से सात मिनट तक ढककर पकाएं और तय समय के बाद गर्म मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और तुरंत ही गैस को बंद कर दें अब आपकी बेबी पोटैटो ग्रेवी बनकर तैयार है लंबी- लंबी कटी हुई हरी मिर्च और हरे धनिये से गार्निश कर के गरमागर्म चावल के साथ सर्व करें और खाएं।





