- Prep
- 20 min
- Cook
- 40 min
- Total
- 1h
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, north indian
- Course
- dinner, Lunch, sunday special
अगर आप भी रोजाना एक सब्जी खाकर बोर हो चुके हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे एक बार खाएंगे, तो बार-बार बनाएंगे। आज हम आपको कटहल कोरमा रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो स्वाद में तो अच्छा होता ही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कटहल हमारी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। तो रेसिपी जानने से पहले आइए जानते हैं कटहल हमारी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।
कटहल खाने के फायदे – Benefits of Jackfruit in Hindi
- कटहल खाने से कैंसर जैसी गंभीर समस्या का रोकथाम होता है।
- कटहल हमारे दिल के स्वस्थ के लिए फायदेमंद है।
- यह हमारी पाचन को भी मजबूत करता है।
- कटहल एनीमिया से भी बचाव करता है।
- ये हमारी हड्डियों को भी स्वस्थ रखता है।
कटहल खाने के फायदे तो हमने जान लिए। चलिए अब हम आपको बताते हैं कि कटहल कोरमा कैसे बनाया जाता है। यह एक बेहद आसान और सिम्पल रेसिपी है। तो आइए जानते हैं कैसे बनाना है कटहल कोरमा रेसिपी?
Ingredients
- 500 gms कटहल के टुकड़े
- 10 बादाम
- 10 काजू
- 2 बड़ा तले हुए कुरकुरे प्याज
- 4 टेबल स्पून दही
- 4 टेबल स्पून घी
- 1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर
- 1 टी स्पून जीरा पाउडर
- 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर
- 1 दालचीनी स्टिक
- 2 तेज पत्ते
- 4-5 हरी इलायची
- 1 बड़ी इलायची
- 3-4 बूंदें केवड़ा/गुलाब जल
Method
सबसे पहले बादाम और काजू को धो कर गरम पानी में 10 मिनिट के लिए भिगो दीजिये। अब बादाम का छिलका उतारकर काजू और दही को मिलाकर बारीक पेस्ट बना लें। अब एख पैन लीजिए और उसमें घी और साबुत मसाले डालें और जब यह फूटने लगें, तो इसमें कटहल के टुकड़े डालें और कुछ मिनट के लिए भूनें।
अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर इसे अच्छे से पकाएं। जब अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटहल के टुकड़े अच्छे से मिल जाए तो इसमें धनिया, जीरा, लाल मिर्च और हल्दी पाउडर डालकर मिला लें। अब इसमें दही और बादाम का पेस्ट डाल कर तब तक पकाएं जब तक कि मसाला तेल ना छोड़ने लगे। अब उसमें लगभग 2 कप पानी डालें और कटहल की बनावट के आधार पर इसे 3-5 सीटी के लिए प्रैशर कुक करें। बस तैयार है आपका कटहल कोरमा रेसिपी।






