- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- indian sweets, sweet dish
केसर मालपुआ जितना tasty है उतना ही healthy भी है इसे आप झट से अपने घर पर कभी भी बनाकर खा सकती हैं। इसकी रेसिपी जान लें और फिर 10 मिनट में फटाफट इसे घर पर ऐसे बनाएं।
Kesar Malpua Recipe – फेस्टिवल को बनाना है स्पेशल और घोलनी है मिठास तो इस बार घर में केसर मालपुआ (Kesar malpua) बनाएं. यह एक तरह का पारंपरिक मिठाई है. जब भी इसका नाम आता है, जी ललचा सा जाता है. चाशनी में डूबी यह मिठाई खाने में बेहद ही लाजवाब है. इसे बनाना भी बाएं हाथ का काम है. घर पर आप परिवार और मेहमानों के लिए आसानी से इसे बना सकती हैं. इसे खाने के बाद सब आपकी तारीफ ही करेंगे. आइए जानते हैं केसर मालपुआ बनाने की बेहद की आसान रेसिपी।
Ingredients
- 1 कप गेंहू का आटा
- ½ कप रवा
- 3 Tbsp मावा
- 1 कप दूध
- 1 कप शक्कर
- देसी
- 1 Tsp हरी इलायची का पाउडर
- ½ Tsp सौंफ पाउडर
- 1 चुटकी केसर के धागे
- 1 Tbsp बारीक कटे हुए काजू
- 1 Tbsp बारीक कटा हुआ पिस्ता
Method
केसर मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में आटा छानकर इसमें सूजी मिला लें।
आटा-सूजी में 2 चम्मच चीनी, इलायची पाउडर और सौंफ पाउडर डालकर मिला लें। याद रहे सौंफ ऑप्शनल है।
अब मावा को हाथों से क्रश करने के बाद आटे में डालें और अच्छी तरह मिला दें।
अब इस मिश्रण में गुनगुना दूध डालकर बैटर बनाकर फेंट लें।
इस मिश्रण से एक स्मूद बैटर तैयार करना है, इसलिए दूध अपने हिसाब से ही डालें।
जब बैटर बनकर तैयार हो जाए तो करीब 1 घंटे के लिए इसे ढककर रख दें। बैटर जब अच्छे से फूल जाएगा तब इससे बना मालपुआ काफी स्वादिष्ट हो जाएगा।
अब एक बर्तन में पानी लें और चीनी मिलाकर मध्यम आंच पर चढ़ाएं।
चीनी जब पूरी तरह घुल जाए और चाशनी जैसा तैयार होने लगे, तब उसमें केसर के धागे डाल दें।इससे स्वाद बढ़ जाएगा और कलर भी देखने में अच्छा लगेगा।






