- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- sweet dish
गर्मियों का मौसम आ चुका है, ऐसे में हर किसी को ठंडा पीने का मन करता है। वैसे गर्मियों में दही खाने से शरीर स्वस्थ और फुर्तीला रहता है। ऐसे में गर्मी में खासतौर से दही की बनी लस्सी (Lassi Recipe) या छाछ पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वैसे गर्मी में जितनी राहत लस्सी (Lassi Recipe) देती है उतनी राहत न ही जूस दे सकता है और न ही शरबत। यदि आलू के पराठों के साथ लस्सी मिल जाए तो उनका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
लस्सी (Lassi Recipe) एक ऐसा पेय पदार्थ है जिसे आप घर आए मेहमानों के सामने भी फटाफट बनाकर सर्व कर सकते हैं। स्वाद से भरी दही की लस्सी सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है। यही वजह है कि दही की लस्सी को पसंद करने वाले हर उम्र के लोग होते हैं। तो चलिए हम आपको आज बेहद आसान तरीके से स्वादिष्ट केसर पिस्ता लस्सी (Kesar Pista Lassi Recipe) बनाने की रेसिपी बताते हैं।
Ingredients
Method
केसर-पिस्ता लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले दही को एक बर्तन में निकाल लें।
यदि आप ठंडी लस्सी पीना चाहते हैं तो कुछ वक्त पहले से दही को फ्रिज में कुछ वक्त के लिए रख दें।
अब दही को मथनी की सहायता से या हैंड ब्लेडर से अच्छी तरह से मथ लें।
इसके बाद इसमें चीनी डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए मथें।
दही को तब तक मथना है जब तक कि इसमें डली चीनी पूरी तरह से घुल ना जाए।
अब मथे हुए दही में ठंडा दूध डाल दें और एक बार फिर दही और दूध को अच्छी तरह से मथ लें।
जब तक दही चिकना नहीं हो जाता, तब तक आप उसे अच्छी तरह से मथे।
फिर दही की लस्सी को गिलास में निकाल लें और उसमें ऊपर से बर्फ के टुकड़े डाल दें।
लस्सी का स्वाद और बढ़ाने के लिए उसमें ताज़ी मलाई, कटे हुए काजू-बादाम, किशमिश, केसर और पिस्ता के टुकड़े डाल दें।
अब आप लस्सी को सर्व कर दीजिये।






