- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Gujarati
- Course
- Breakfast
खमण ढोकला (Khaman Dhokla Recipe) एक स्वादिष्ट गुजरती डिश है। लेकिन इसे गुजरात के अलावा भी पूरे देश में पसंद किया जाता है। खमण ढोकला खाने में बेहद स्वादिष्ट लगता है और साथ ही इसे बनाने में भी ज्यादा झंझट नहीं होता है। इसे स्टीम में पकाते हैं, इसलिए ये सेहत को भी ज्यादा नुक्सान नहीं पहुंचाता है। यह बहुत ही स्पंजी और सॉफ्ट होता है। खमण (Khaman Dhokla Recipe) खाने में रुई की तरह लगता है आप इसे कई तरह से बना सकते हैं। वैसे आमतौर पर इसे बेसन से बनाया जाता है। अगर आपके पास खमण बनाने का ओवन नहीं है तो आप इसे माइक्रोवेव में भी बना सकते हैं। इसे आप अपने पसंद की चटनी के साथ खा सकते हो। तो चलिए जानते हैं टेस्टी गुजराती खमण ढोकला (Khaman Dhokla Recipe) बनाने की रेसिपी।
Ingredients
Method
खमण ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बर्तन लीजिए और उसमे 2 से 3 छोटे चम्मच पानी, एक छोटा चम्मच शक्कर डालकर घोल बना लीजिए।
अब इस घोल में बेसन, रवा, नमक, हल्दी, नींबू का रस, हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट, दही और 3/4 पानी को मिला लें।
इस घोल को अच्छी तरह से चिकना होने तक मिलाएं। उसमें गुठले नहीं पड़ने चाहिए।
फिर आप इडली मेकर लें और उसमें ढोकला बनाने वाली प्लेट को तेल लगाकर चिकना कर लें।
फिर इडली मेकर ने भाप बनाने के लिए पानी लें और उसे गैस पर गर्म करने रख दें।
अंत में आप उस घोल में ईनो पाउडर डालकर उसे अच्छे से फेंटे और फिर खमण बनाने की प्लेट में घोल को फैला दें।
घोल डालते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि प्लेट 1/2 इंच ऊंचाई तक ही घोल से भरी हो।
इसे करीब 10 से 12 मिनट तक भाप की मदद से पकने दें।
तब तक आप तड़का बनाने के लिए एक कड़ाही लें उसमें 2 टेबल स्पून तेल डालकर गर्म करें।
तेल अच्छे से गर्म हो जाने पर आप उसमें राई और हींग डालें।
जब यह तड़कने लगें तो जीरा, तिल, कड़ी पत्ता और हरी मिर्च डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें।
फिर आप तड़के में 1/3 कप पानी और चीनी डालें और उसे अच्छे से उबलने दें।
अच्छे से उबाल जाने पर आपका तड़का बनकर तैयार है।
अब प्लेट में से खमण निकालकर उन्हें पीस में काट लीजिए और उसके ऊपर तड़का डालकर हरी चटनी के साथ सर्व कर दीजिए।






