- Prep
- 20 min
- Cook
- 25 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 3
- Cuisine
- Gujarat, gujrati, Indian
- Course
- Breakfast, Snack
अक्सर इस बात को लेकर हम दुविधा में होते हैं कि आखिर ब्रेकफास्ट में क्या बनाएं, ऐसे में आज हम आपके लिए ‘पोहा ढोकला’ की रेसिपी लेकर आए हैं.
आपने अक्सर सुना होगा कि ब्रेकफास्ट हमारी दिनचर्या का सबसे जरूरी हिस्सा होता है. इसीलिए हर किसी को हेल्दी ब्रेकफास्ट जरूर करना चाहिए. हालांकि जब ब्रेकफास्ट के लिए हेल्दी ऑप्शन सोचने की बात आती है तो हमें समझ नहीं आता है कि आखिर क्या खाएं. ऐसे में सुबह-सुबह कुछ हेल्दी और टेस्टी खाने का मन करने पर लोग पोहा या ढोकला खाते हैं, लेकिन अगर आप ये दोनों ही खाकर बोर हो गए हैं तो इस बार आप पोहा से ढोकला बनाकर खाएं. भले ही आपको सुनने में ये थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन पोहा से स्वादिष्ट और स्पंजी ढोकला बनता है. इसके साथ ही इसे बनाना भी बड़ा आसान है.
Ingredients
Method
पोहे को 2-3 बार पानी से अच्छे से साफ कर लें और लगभग 2 घंटे के लिए भिगो दें
इसके बाद पोहे से बचा हुआ पानी निकाल दें और मिक्सर में डाल दें और इसका स्मूथ पेस्ट बना लें
पोहा से तैयार पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें और इसमें सूजी मिला दें
अब दही को फेंटकर पोहा-सूजी के पेस्ट में मिला दें.
इसमें नमक डालकर इसे 15 मिनट के लिए ढककर रख दें
अब मिश्रण को फेंट लें और इसमें बेकिंग सोडा मिला लें
प्लेट में तेल लगाकर मिश्रण को फैला दीजिए
अब पानी को उबलने के लिए रख दें और उसमें ढोकला वाली प्लेट डालकर 20-25 मिनट के लिए ढककर रख दें.
अब आपका स्वादिष्ट स्पंजी पोहा ढोकला तैयार है
ठंडा होने के बाद इसमें मसाला डालकर खाएं.
तड़का के लिए एक पैन लें और उसमें तेल डालें, अब गर्म होने पर इसमें राई, हींग, हरी मिर्च, हल्दी और करी पत्ता डालें.
इसमें थोड़ा पानी मिलाएं और मिठास के लिए 1 चम्मच चीनी भी डाल सकते हैं.
तड़के को ढोकला प्लेट पर अच्छे से फैला लीजिए और फिर चाकू से काट कर खा लीजिए.






