- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 15
- Cuisine
- Indian
- Course
- home made masala powder
Kitchen King Masala Recipe: खाने में स्वाद का तड़का लगाने के लिए लोग कई मसालों का इस्तेमाल करते हैं. वहीं किचन किंग मसाले (Kitchen King Masala Recipe) के बिना खाने का स्वाद अधूरा सा लगता है. हालांकि ज्यादातर लोग मार्किट में मिलने वाले अलग-अलग ब्रांड के किचन किंग मसाले का इस्तेमाल करते हैं. जिससे खाने में प्रॉपर टेस्ट और खुशबू नहीं आती है. इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं घर पर किचन किंग मसाला बनाने की रेसिपी. जिसे फॉलो करके आप ना सिर्फ होममेड प्योर किचन किंग मसाला तैयार कर सकते हैं बल्कि खाने के स्वाद और खुशबू को भी दोगुना बढ़ा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मी में पीएं आम और पुदीने का चिल्ड शरबत, मूड रहेगा हमेशा कूल और रिफ्रेश
Ingredients
Method
होममेड किचन किंग मसाला बनाने के लिए सबसे पहले पैन गर्म कर लें और गैस को लो फ्लेम पर सेट कर दें.
अब पैन में धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर, सरसों के दाने, जीरा, अजवाइन, दालचीनी, हरी इलायची, बड़ी इलायची और फूलचक्र डालें.
सभी चीजों को हल्का सुनहरा होने तक भूनें. फिर गैस बंद करके इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
अब रोस्टेड मसालों को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पाउडर तैयार कर लें.
फिर इसमें अदरक पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक, अमचूर पाउडर और सादा नमक एड कर दें.
सभी चीजों को एक बार फिर से पीसें और छन्नी से छानकर मसाला अलग कर लें.
बस आपका किचन किंग मसाला तैयार है. इसे किसी एयर टाइट कंटेनर या कांच के जार में स्टोर करें.






