- Prep
- 10 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 4
Mango Mint Sharbat Recipe: गर्मी के मौसम में कच्चे आम का सेवन काफी कॉमन होता है. वहीं गर्मियों में लोग कच्चे आम से कई खट्टी-मीठी डिशें बनाते हैं. ऐसे में आप कच्चे आम और पुदीने का शरबत (Mango Mint Sharbat Recipe) भी ट्राई कर सकते हैं. जी हां, मैंगो मिंट शरबत गर्मियों का बेस्ट ड्रिंक साबित हो सकता है. ये स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ मूड को भी चुटकियों में रिफ्रेश और कूल कर देता है. तो आइए जानते हैं आम और पुदीने का शरबत बनाने की रेसिपी. जिसे फॉलो करके आप चिल्ड समर ड्रिंक का आनन्द उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – पनीर समोसे की आसान रेसिपी करें फॉलो, मिनटों में बनेंगे टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स
Ingredients
- ½ किलो कटा हुआ कच्चा आम
- 1 चम्मच दूध
- 1 चम्मच काला नमक
- 1 चम्मच जीरा पाउडर
- 2 चम्मच हरा फूड कलर
- 2 चम्मच भीगे हुए सब्जा सीड्स
- 2 कप चीनी
- 1 कप पानी
- 8-10 पुदीने की पत्तियां
- स्वादानुसार नमक
Method
मैंगो मिंट शरबत बनने के लिए सबसे पहले पैन में कच्चा आम और पानी डालें और इसे ढककर कर उबलने दें.
आम अच्छी तरह से पकने के बाद इसे करछी से दबाकर मैश करें और फिर छन्नी से छानकर आम की स्मूदी अलग कर लें.
इसके बाद पुदीने की पत्तियों में पानी डालकर पीसें और इसे मैंगो स्मूदी में मिक्स कर दें.
अब पैन में चीनी डालें. फिर इसमें पानी और दूध डालकर उबलने का इंतजार करें.
इसके बाद चीनी के ऊपर बनने वाले झाग को करछी से निकाल लें. फिर इसमें आम का मिक्सचर डालकर चलाएं.
अब पैन में काला नमक, जीरा पाउडर एड करें. फिर इसे धीमी आंच पर पकाएं.
कुछ देर तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा करके किसी बोतल में भर दें.
अब शरबत को ठंडा होने के लिए फ्रिजर में रखें. कुछ समय बाद इसे फ्रिज से निकाल कर सभी को सर्व करें.






