- Prep
- 15 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, dinner, Lunch
Achari Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते में कई लोग चाय के साथ पराठा खाना पसंद करते हैं. ऐसे में ज्यादातर लोग सिंपल पराठे का सेवन करते हैं. लेकिन अगर आप चाहें तो नाश्ते में आम के अचार का पराठा (Achari Paratha Recipe) बनाकर खट्टे-मीठे और चटपटे ब्रेकफास्ट का लुत्फ उठा सकते हैं. आम के अचार से बना पराठा खाने में बेहद लजीज और स्पाईसी होता है. ऐसे में कुछ डिफरेंट ट्राई करने के लिए आम के अचार का पराठा बनाना आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है. तो आइए जानते हैं आम का पराठा बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – कच्चे आम के साथ लहसुन का मिश्रण बेहतरीन होता है, यकीन मानिए चटनी का स्वाद एकदम बेहतरीन होगा।
Ingredients
Method
नाश्ते में आम के अचार का पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आटे में पानी डालकर सॉफ्ट डो तैयार कर लें.
अब आम के अचार को किसी कटोरी में मैश करके मिक्सचर तैयार करें.
इसके बाद आटे से लोई बनाकर पराठा बेलें और इसमें आम के अचार की फिलिंग भर दें.
अब पराठे को फोल्ड करके दोबारा बेल लें. इसी तरह सारे पराठे बनाएं.
फिर गैस पर तवा गर्म करें और घी लगाकर पराठों को धीमी आंच पर सेकें.
गोल्डन ब्राउन होने के बाद पराठों को उतारें और चाय या दही के साथ नाश्ते में सर्व करें.






