- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
Aloo Parwal Sabji Recipe: लंच में दाल, चावल और रोटी के साथ ज्यादातर लोग सब्जी एड करना भी पसंद करते हैं. ऐसे में आलू परवल (Aloo Parwal Sabji Recipe) की सूखी भुजिया का लुत्फ उठा सकते हैं. आलू परवल की सूखी सब्जी काफी चटपटी और मजेदार होती है. वहीं आप इसे महज 15 मिनट में बनाकर सर्व कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं आलू परवल की सब्जी बनाने की रेसिपी. जिसकी मदद से आप लंच को भी सुपर टेस्टी और स्पाइसी बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें – लंच में बनानी है टेस्टी और हेल्दी डिश, ट्राई करें ओट्स पुलाव की आसान रेसिपी, खाना बनेगा स्वादिष्ट और लजीज
Ingredients
Method
आलू परवल की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले परवल को धोकर लम्बाई में काट लें.
आलू को भी धोकर पतले और लम्बे आकार में काटें.
इसके बाद पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें सरसों के दाने डालकर भूनें.
सरसों चटकने के बाद पैन में प्याज एड करें और सुनहरी होने तक पकाएं.
फिर इसमें आलू और परवल डालकर चलाएं. आखिर में हल्दी पाउडर, नमक और गरम मसाला एड कर दें.
अब सब्जी को धीमी आंच पर 10-12 मिनट तक पकाएं.
वहीं परवल गलने और आलू पकने के बाद गैस बंद कर दें.
बस आपकी गर्मा चटपटी सब्जी तैयार है. इसे रोटी, पराठेया चावल के साथ सर्व करें.






