- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- diet food, Indian
- Course
- Breakfast, dinner, Lunch
Oats Pulao Recipe: हेल्दी डाइट प्लान फॉलो करने वाले लोग अक्सर ओट्स का सेवन करते हैं. पोषक तत्वों से भरपूर ओट्स को लो कैलोरी और कम फैट वाला फूड माना जाता है. हालांकि क्या आपने कभी ओट्स का पुलाव (Oats Pulao Recipe) बनाया है. जी हां, ओट्स का पुलाव खाने में बेहद चटपटा और स्पाइसी होता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो ओट्स पुलाव की आसान रेसिपी फॉलो करके मिनटों में टेस्टी और हेल्दी डिश का लुत्फ उठा सकते हैं. तो आइए जानते हैं ओट्स पुलाव बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – Paneer Kulcha Recipe: लंच में बनाएं स्वादिष्ट पनीर कुल्चा, छोले के साथ स्वाद हो जाएगा दोगुना
Ingredients
- 1 कप ओट्स
- 1 बारीक कटी हुई प्याज
- 1 बारीक कटी हुई गाजर
- 1 बारीक कटा हुआ टमाटर
- ½ कप मटर
- ½ चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
- ½ चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च
- ½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ चम्मच धनिया पाउडर
- ¼ चम्मच जीरा
- ¼ चम्मच हल्दी पाउडर
- ¼ चम्मच भुना जीरा पाउडर
- 1 बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- 1-2 चम्मच तेल
- स्वादानुसार नमक
Method
ओट्स का पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले पैन गर्म करें और ओट्स को हल्का सा रोस्ट कर लें.
इसके बाद पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें जीरा डालकर भूनें.
जीरा सुनहरा होने के बाद पैन में प्याज डालें और सॉफ्ट होने तक पकाएं.
फिर इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट एड करें. 1 मिनट तक भूनने के बाद पैन में गाजर और मटर मिक्स कर दें.
सभी सब्जियों को अच्छी तरह से पकाएं. फिर इसमें टमाटर और नमक डालकर चला दें.
टमाटर गलने के बाद पैन में लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, भुना जीरा पाउडर, धनिया पाउडर एड कर दें.






