- Prep
- 10 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
Bhindi Onion Sabji Recipe: भिंडी की सब्जी का नाम सुनते ही कई लोग तरह-तरह का मुंह बनाने लगते हैं. वहीं कुछ लोगों को भिंडी बिल्कुल पसंद नहीं होती है. इसलिए आज हम आपसे बताने जा रहे हैं भिंडी और प्याज की सुपर टेस्टी सब्जी (Bhindi Onion Sabji Recipe) बनाने की रेसिपी. जिसकी मदद से आप भिंडी की सब्जी को सभी का फेवरेट बना सकते हैं. भिंडी और प्याज की सब्जी बड़ों के साथ-साथ बच्चे भी बेहद चाव से खाते हैं. तो आइए जानते हैं भिंडी और प्याज की सब्जी बनाने की स्पेशल रेसिपी के बारे में.
ये भी पढ़ें – स्नैक्स में खाना कुछ टेस्टी और स्पाइसी, तो जरूर ट्राई करें चिल्ली पोटैटो की इजी रेसिपी, मिनटों में बनेगी मनपसंद डिश
Ingredients
Method
प्याज और भिंडी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को धोकर सूती कपड़े पर सुखाएं और इसे मनपसंद आकार में काट लें.
अब कड़ाही में तेल गर्म करें और इसे जीरा डालकर भूनें.
वहीं जीरे का रंग सुनहरा होने के बाद कड़ाही में प्याज और अदरक डाल दें.
प्याज को सॉफ्ट होने तक पकाएं. फिर इसमें हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक मिक्स कर दें.
कुछ देर तक भूनने के बाद कड़ाही में भिंडी मिक्स करें और इसे पकड़े के लिए छोड़ दें.
भिंडी को बीच-बीच में चलाते रहें. जिससे आपकी सब्जी जलेगी नहीं.
वहीं भिंडी पकने के बाद गैस बंद कर दें.
बस आपकी भिंडी प्याज की सब्जी तैयार है. इसे रोटी या पूरी के साथ लंच में सर्व करें.






