- Prep
- 15 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 25 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian, Italian
- Course
- Breakfast, Snacks
Bread Paneer Cheese Sandwich Recipe: सुबह के नाश्ते में टेस्टी और चीज़ी डिश खाना भला किसे पसंद नहीं होता है. खासकर बच्चे अक्सर पेरेंट्स से चीज़ी डिशें खाने की फरमाइश करते रहते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो ब्रेड पनीर चीज़ सैंडविच (Bread Paneer Cheese Sandwich Recipe) ट्राई कर सकते हैं. ब्रेड पनीर चीज़ सैंडविच खाने में बेहद स्वादिष्ट और डिलशियस होते हैं. साथ ही इसमें कुछ सब्जियां एड करके आप इसे हेल्दी भी बना सकते हैं. वहीं आसान रेसिपी फॉलो करके आप मिनटों में बच्चों के लिए बेस्ट स्नैक्स तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं ब्रेड पनीर चीज़ सैंडविच बनाने की रेसिपी.
ये भी पढ़ें – गर्मी में ट्राई करें आम पापड़ की आसान रेसिपी, चुटकियों में बनेगी खट्टी-मीठी स्वादिष्ट कैंडी
Ingredients
Method
ब्रेड पनीर चीज़ सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में पनीर को कद्दूकस कर लें.
अब इसमें प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, जीरा पाउडर और नमक डालें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके फिलिंग रेडी कर लें.
इसके बाद ब्रेड को चारों तरफ से काटकर ब्राउन वाला हिस्सा अलग कर दें.
अब ब्रेड पर हरी धनिया की चटनी लगाएं. फिर इसपर पनीर की फिलिंग रखकर स्प्रैड कर दें.
अब दूसरी ब्रेड स्लाइस में हरी चटनी लगाकर सैंडविच को बंद कर दें.
गैस पर पैन गर्म करें और इसपर बटर अप्लाई करें. गैस को लो फ्लेम पर सेट कर दें.
अब सैंडविच को पैन में रखें. इसके ऊपर मोजरेला चीज़, चिली फ्लेक्स और ओरगेनो डालें.
सैंडविच को ऑलिव से डेकोरेट करें और पैन में हल्का सा पानी स्प्रेड करके इसपर ढक्कन लगा दें.
कुछ देर में आपका चीज़ी और डिलिशियस सैंडविच बन कर रेडी हो जाएगा. अब इसे बीच में से कट करके बच्चों को सर्व करें.






