- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- South Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Bread Uttapam Recipe: साउथ इंडियन डिशों में उत्तपम खाना कॉमन होता है. वहीं उत्तपम बनाने के लिए लोग सूजी का इस्तेमाल करते हैं. मगर क्या आपने कभी ब्रेड उत्तपम (Bread Uttapam Recipe) ट्राई किया है. जी हां, ब्रेड उत्तपम खाने में काफी स्वादिष्ट और मजेदार होता है. वहीं इसे बनाना भी बेहद आसान है. ऐसे में नाश्ते के दौरान ब्रेड उत्तपम की आसान रेसिपी फॉलो करके आप मिनटों में बेस्ट स्नैक्स तैयार कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं ब्रेड उत्तपम बनाने के टिप्स.
ये भी पढ़ें – बच्चों के लिए बनाना है टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स, तो जरूर ट्राई करें पिज्जा बाइट्स की आसान रेसिपी
Ingredients
Method
ब्रेकफास्ट में ब्रेड उत्तपम बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को तोड़कर छोटे पीस कर लें.
अब मिक्सर ग्राइंडर में ब्रेड स्लाइस, सूजी, मैदा, दही और पानी डालकर पीस लें.
इस पेस्ट को बॉउल में निकालें. फिर इसमें शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर, अदरक, हरी धनिया, हरी मिर्च और नमक एड कर दें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. फिर गैस परपैन गर्म करें और इसपर हल्का सा तेल अप्लाई कर दें.
अब उत्तपम के बैटर को पैन पर डालकर फैलाएं और इसे धीमी आंच पर पकने दें.
फिर उत्तपम को पलट कर दूसरी तरफ से भी पका लें. वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे निकाल कर प्लेट में रख लें.
आपका ब्रेड उत्तपम तैयार है. अब इसे हरी धनिया की चटनी या नारियल की चटनी के साथ सर्व करें.






