- Prep
- 10 min
- Total
- 10 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- fastfood, Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Pizza Bites Recipe: पिज्जा कई बच्चों का फेवरेट होता है. ऐसे में बच्चे अक्सर पिज्जा खाने की जिद करने लगते हैं. मगर हर बार मार्किट से पिज्जा ऑर्डर करना पेरेंट्स के लिए काफी कॉस्टली हो जाता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर पिज्जा बाइट्स (Pizza Bites Recipe) बना सकते हैं. जी हां, पिज्जा बाइट्स बनाने की रेसिपी काफी आसान है. साथ ही इसमें सब्जियां एड करके आप इसे काफी हेल्दी भी बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं पिज्जा बाइट्स बनाने की विधि, जिसकी मदद से आप मिनटों में टेस्टी और न्यूट्रिएंट्स रिच स्नैक्स सर्व कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – घर पर बनाएं मुंबई जैसी स्वादिष्ट पाव भाजी, स्वाद और खुशबू भी होगी लाजवाब
Ingredients
- 1 पैकेट मोनेको बिस्किट
- ¼ कप बारीक कटी हुई प्याज
- ¼ कप बारीक कटा हुआ टमाटर
- ¼ कप उबले हुए कॉर्न
- ¼ कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च
- ½ कप पिज्जा चीज़
- 1/8 कप ब्लैक ऑलिव
- 2 चम्मच मेयोनीज़
- 2 चम्मच शेज़वान सॉस
- नमक स्वादानुसार
- बारीक कटा हुआ हरा धनिया
Method
स्नैक्स में पिज्जा बाइट्स बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च, टमाटर और कॉर्न ले लें.
फिर इसमें ब्लैक ऑलिव, काली मिर्च पाउडर, हरा धनिया और नमक डालकर मिलाएं.
अब इस मिक्सचर में पिज्जा चीज़, मेयोनीज़ और शेज़वान सॉस एड कर दें. सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
इसके बाद ट्रे में मोनेको बिस्किट को लाइन से रखें. फिर इसपर पिज्ज़ा टोपिंग का मिक्सचर रख दें.
अब ऊपर से दूसरा मोनेको बिस्किट लगाकर इसे बंद कर दें. बस आपकी पिज्जा बाइट्स तैयार हैं.






