- Prep
- 10 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
Capsicum and Chana dal Sabji Recipe: लंच में शिमला मिर्च की सब्जी कई लोगों की फेवरेट होती है. वहीं शिमला मिर्च की सब्जी बनाते समय लोग अक्सर आलू का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि शिमला मिर्च और चने की दाल की सब्जी (Capsicum and Chana dal Sabji Recipe) बनाकर आप लंच में कुछ डिफरेंट ट्राई कर सकते हैं. शिमला मिर्च और चने की दाल की सब्जी खाने में बेहद स्वादिष्ट और लजीज होती है. तो आइए जानते हैं चना की दाल और शिमला मिर्च की सब्जी बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप लंच को डबल टेस्टी बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें – ब्रेकफास्ट में ट्राई करें ब्रेड की कचौड़ी बनाने की रेसिपी, नाश्ता बनेगा सुपर टेस्टी और क्रिस्पी
Ingredients
Method
चने की दाल और शिमला मिर्च की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले चने की दाल को आधे घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
अब कड़ाही में तेल गर्म करें. फिर इसमें जीरा, हींग और अजवाइन डालकर भूनें.
जीरा चटकने के बाद कड़ाही में प्याज, लहसुन और हरी मिर्च एड कर दें.
प्याज को सॉफ्ट होने तक पकाएं. फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर 1 मिनट तक भूनें.
अब कड़ाही में टमाटर और नमक डालकर चलाएं. टमाटर गलने के बाद कड़ाही में गरम मसाला और नमक मिक्स कर दें.
टमाटर तेल छोड़ने लगे तो दही को अच्छी तरह से फेंट कर कड़ाही में डाल दें और 2 मिनट तक चलाएं.
आखिर में चने की दाल और शिमला मिर्च डालकर सभी चीजों को मिक्स कर दें.
अब कड़ाही को ढक दें और सब्जी को धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें.
लगभग 8-10 मिनट बाद ढक्कन हटाएं और दाल को दबाकर चेक करें कि ये पक गई है या नहीं.
दाल पकने के बाद सब्जी को 5-7 मिनट तक पकाएं. वहीं सब्जी गाढ़ी होने के बाद इसमें कसूरी मेथी डालें और गैस बंद कर दें.
बस आपकी चने और शिमला मिर्च की सब्जी तैयार है. इसे हरा धनिया से गार्निश करके सर्व करें.






