- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Italian, street style
- Course
- Breakfast, Snacks
Cheesy Mayo Sandwich Recipe: बच्चे अक्सर स्नैक्स में चीज़ी और स्वादिष्ट चीजें खाना पसंद करते हैं. ऐसे में पेरेंट्स घर पर पिज्ज़ा, सैंडविच और बर्गर बना लेते हैं. हालांकि अगर आप चाहें तो बच्चों को नाश्ते में चीज़ी मायो सैंडविच (Cheesy Mayo Sandwich Recipe) भी सर्व कर सकते हैं. चीज़ी मायो सैंडविच खाने में बेहद टेस्टी और लजीज होते हैं. वहीं आप इसे फटाफट से रेडी कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं चीज़ी मायो सैंडविच बनाने की रेसिपी. जिसे फॉलो करके आप बच्चों के लिए डिलिशियस डिश तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – साउथ इंडियन डिशों के हैं शौकीन, तो ट्राई करें मेदू वड़ा की आसान रेसिपी, मिनटों मे बनेंगे टेस्टी और क्रिस्पी स्नैक्स
Ingredients
Method
चीज़ी मायो सैंडविच बनाने के लिए बॉउल में प्याज, शिमला मिर्च और कॉर्न मिक्स कर लें.
अब इसमें मेयोनीज, पिज्ज़ा सॉस, टोमैटो सॉस, ओरिगेनो, मिक्स हर्ब्स, काली मिर्च पाउडर और नमक एड करे.
इसके बाद चम्मच की मदद से सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें.
अब ब्रेड पर बटर अप्लाई करें. फिर मेयोनीज के मिक्सचर को ब्रेड पर रखकर फैलाएं.
वहीं ब्रेड पर थोड़ी सी मोजरेला चीज़ भी स्प्रेड कर दें.
गैस पर नॉन स्टिक पैन गर्म करें. फिर इस पर बटर लगाकर ब्रेड रखें और इसे ढककर पकाएं.
चीज़ पिघलने के बाद ब्रेड को तवे से उतार कर प्लेट में रख लें.
बस आपका चीज़ी मायो सैंडविच तैयार है. इसे टोमैटो सॉस के साथ बच्चों को सर्व करें.






