- Prep
- 20 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 8
- Cuisine
- South Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Mendu Vada Recipe: सुबह के नाश्ते में लोग अक्सर फटाफट से कुछ टेस्टी चीज बनाना पसंद करते हैं. ऐसे में आप मेदू वड़ा (Mendu Vada Recipe) की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. मेदू वड़ा को साउथ इंडिया के फेमस स्नैक्स में गिना जाता है. मेदू वड़ा खाने में काफी स्वादिष्ट और कुरकुरा भी होता है. खासकर बच्चों के लिए स्नैक्स में मेदू वड़ा बनाना परफेक्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. तो आइए जानते हैं घर पर मेदू वड़ा बनाने की रेसिपी, जिसे ट्राई करके आप मिनटों में टेस्टी और क्रिस्पी स्नैक्स का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – ब्रेकफास्ट में सर्व करें क्रिस्पी कॉर्न कटलेट, नाश्ता बन जाएगा डबल टेस्टी और हेल्दी
Ingredients
- 2 कप सूजी
- 1 कप दही
- 1 बारीक कटा हुआ प्याज
- 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 2 चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- 1 चम्मच कद्दूकस की हुई अदरक
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर
- ½ चम्मच बेकिंग सोडा
- 7-8 करी पत्ता
- स्वादानुसार नमक
- डीप फ्राई करने के लिए तेल
Method
मेदू वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में सूजी ले लें.
अब इसमें जीरा, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, दही, हरा धनिया, करी पत्ता, काली मिर्च और नमक एड करें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें पानी डालकर गाढ़ा बैटर बनाएं.
अब इसमें बेकिंग सोडा डालकर मिलाएं और इसे कुछ देर तक ढक कर रख दें.
इसके बाद बैटर को हाथों पर लेकर वड़े का आकार दें और इसे तेल में डीप फ्राई कर लें.
वहीं गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे प्लेट में निकाल लें.






