- Prep
- 15 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian
- Course
- healthy breakfast, Snacks, summer dishes
Chilli Yogurt Dip Recipe: आमतौर पर स्नैक्स के साथ लोग मेयोनीज खाना पसंद करते हैं. मगर मार्किट में मिलने वाली मेयोनीज़ सेहत को काफी नुकसान पहुंचाती है. ऐसे में आप दही की मदद से होममेड मेयोनीज तैयार कर सकते हैं. जी हां, चिली योगर्ट डिप (Chilli Yogurt Dip Recipe) बनाकर आप ना सिर्फ स्नैक्स को डबल टेस्टी और हेल्दी बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं चिली योगर्ट डिप बनाने की रेसिपी. जिसे फॉलो करके आप 5 मिनट में मेयोनीज़ को रिप्लेस कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – आलू के कुरकुरे चिप्स बनाने की रेसिपी, मिनटों में बनेंगे मार्किट जैसे स्नैक्स
Ingredients
Method
चिली योगर्ट डिप बनाने के लिए सबसे पहले दही को छानकर पानी निकाल दें.
अब दही को बॉउल में पलटें. फिर अच्छी तरह से मैश करने के बाद इसमें नमक एड कर दें.
अब किसी कटोरी में हरा प्याज, मूंगफली, लहसुन, हरा धनिया, चिली फ्लेक्स और नमक डालें.
इसके बाद पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और इस तेल को प्याज वाली कटोरी में डालकर मिला दें.
फिर इस मिक्सचर को दही पर डालकर फैलाएं.
बस आपकी चिली योगर्ट डिप तैयार है. इसे स्नैक्स के साथ सर्व करें.






