- Prep
- 5 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 13 min
- Cuisine
- Italian
- Course
- Breakfast, Snacks
Garlic Bread Recipe: नाश्ते में कई लोग अक्सर ब्रेड बटर या सैंडविच खाना पसंद करते हैं. हालांकि अगर आप हर रोज एक जैसा नाश्ता करके बोर हो गए हैं. तो कुछ नया ट्राई करने के लिए आप गार्लिक ब्रेड (Garlic Bread Recipe) की इजी रेसिपी फॉलो कर सकते हैं. गार्लिक ब्रेड को आप मिनटों में रेडी कर सकते हैं. वहीं सिंपल ब्रेड की तुलना में गार्लिक ब्रेड खाने में भी बेहद टेस्टी होते हैं. तो आइए जानते हैं गार्लिक ब्रेड बनाने की विधि.
ये भी पढ़ें – नाश्ते में बनाएं राजस्थान का फेमस मक्की का ढोकला, फटाफट से बनेंगे स्वादिष्ट और कुरकुरे स्नैक्स
Ingredients
Method
गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में बटर, लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया मिक्स करें.
अब इसमें 1 चम्मच चिल्ली फ्लेक्स और 1 चम्मच ऑरिगेनो भी मिला दें.
इसके बाद नमक डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें.
अब इस मिक्सचर को ब्रेड की स्लाइस पर अप्लाई करें.
फिर ब्रेड पर चीज़, ऑरिगेनो और चिल्ली फ्लेक्स स्प्रेड कर दें.
इसके बाद ब्रेड को बेकिंग ट्रे में रखकर ओवन में बेक कर लें.
बस आपके स्वादिष्ट और क्रिस्पी गार्लिक ब्रेड तैयारहैं. इसे नाश्ते में टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.






