- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 6
- Cuisine
- Indian, rajasthani
- Course
- Breakfast, Snacks
Makki ka Dhokla Recipe: गुजरात के फेमस फूड्स में ढोकले का नाम भी शामिल है. ऐसे में ढोकला बनाने के लिए लोग सूजी या बेसन का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि क्या आपने कभी मक्की का ढोकला (Makki ka Dhokla Recipe) ट्राई किया है. मक्की का ढोकला एक राजस्थानी डिश है. जो खाने में काफी स्वादिष्ट और कुरकुरी होती है. तो आइए जानते हैं मक्की का ढोकला बनाने की रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप नाश्ते में मजेदार स्नैक्स तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – लंच में ऐसे बनाएं आलू की स्वादिष्ट सब्जी, गर्मा गर्म पूरियों के साथ दोगुना हो जाएगा खाने का स्वाद
Ingredients
Method
मक्की का ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले दही में थोड़ा सा पानी डालकर फेंट लें.
अब दही को मकई के आटे में मिक्स करके पेस्ट तैयार करें.
फिर इस पेस्ट में अदरक, हरी मिर्च, नमक और चीनी मिलाएं. सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से फेंट लें.
अब इस मिक्सचर में नींबू का रस और इनो डाल दें. ध्यान रहे कि ढोकले का बैटर ज्यादा पतला या गाढ़ा नहीं होना चाहिए.
अब ढोकले को बेकिंग ट्रे में रखकर 20-25 मिनट तक बेक कर लें.
बस आपका मक्की ढोकला बनकर तैयार है. इसे बेकिंग ट्रे से निकाल लें.
मकई ढोकले में तड़का लगाने के लिए पैन में तेल डालें. फिर इसमें हींग, राई, करी पत्ता, हरी मिर्च डालकर भूनें.
अब इस तड़के को ढोकलों प स्प्रैड कर दें. साथ ही हरा धनिया से गार्निश करके मकई के ढोकले सर्व करें.






