- Prep
- 15 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 20 min
- Serves
- 1
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Kulcha Sandwich Recipe: गर्मी के मौसम में लोगों को अक्सर कुछ हेल्दी और चटपटा खाने की क्रेविंग होती है. ऐसे में कुल्चा सैंडविच (Kulcha Sandwich Recipe) खाना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है. कुल्चा सैंडविच बनाते समय इसमें ढेर सारी सब्जियां डालकर आप ना सिर्फ हेल्दी डिश तैयार कर सकते हैं बल्कि कुछ मसाले एड करके आप स्पाइसी स्नैक्स का भी लुत्फ उठा सकते हैं. तो आइए जानते हैं कुल्चा सैंडविच बनाने की विधि. जिसे फॉलो करके आप मिनटों में स्वादिष्ट और चटपटा स्नैक्स बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें – नॉर्मल कढ़ी खाकर हो गए हैं बोर, तो जरूर ट्राई करें बूंदी की कढ़ी बनाने की रेसिपी, खाना बन जाएगा डबल टेस्टी
Ingredients
Method
कुल्चा सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले कुल्चे को दोनों तरफ से सेंक कर पका लें.
अब दोनों कुल्चो को प्लेट में अलग-अलग रखें. फिर एक कुल्चे पर हरी चटनी और दूसरे कुल्चे पर टोमैटो केचअप लगाएं.
इसके बाद टोमैटो सॉस वाले कुल्चे पर खीरे के स्लाइस रखें. इसके ऊपर टमाटर के स्लाइस रख दें.
अब इसपर प्याज स्प्रेड करें. फिर कुल्चे पर चाट मसाला, जीरा पाउडर, नमक, ओरिगेनो और चिल्ली फ्लेक्स डालें.
आखिर में मेयोनीज और सालसा चिप्स को क्रश करके कुल्चे पर डाल दें.
अब दूसरे कुल्चे को इसपर रख कर चाकू से काट लें.
बस आपका कुल्चा सैंडविच तैयार है. इसे टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.






