- Prep
- 10 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 40 min
- Serves
- 5
- Cuisine
- Indian
- Course
- diet food, energy booster, Snacks
Makhana Popcorn Recipe: मीठी चीजों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक होता है. ऐसे में मीठा खाने की क्रेविंग होने पर लोग अक्सर हेल्दी चीजों की तलाश में जुट जाते हैं. इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं मखाना पॉपकॉर्न (Makhana Popcorn Recipe) बनाने की रेसिपी. जी हां, मखाना पॉपकॉर्न में प्रोटीन, मैग्नीशियम, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे तत्व भरपूर मात्रा में मौजूद रहते हैं. ऐसे में मखाना पॉपकॉर्न ट्राई करके आप ना सिर्फ टेस्टी और हेल्दी स्नैक्स एन्जॉय कर सकते हैं बल्कि मीठा खाने की क्रेविंग को भी शांत कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – चाय पीने के हैं शौकीन, तो जरुर ट्राई करें दम चाय बनाने की रेसिपी, चाय बनेगी बेहद टेस्टी
Ingredients
Method
स्नैक्स में मखाना पॉपकॉर्न बनाने के लिए सबसे पहले मखाना, तिल और मूंगफली को अलग-अलग ड्राई रोस्ट कर लें.
इस सभी चीजों को गोल्डन ब्राउन और कुरकुरा होने तक भूनें. फिर इसे साइड में ठंडा होने के लिए रख दें.
अब नॉन स्टिक पैन में गुड़ और थोड़ा सा पानी डालें. गुड़ को पिघलने तक चलाते रहें.
गुड़ पिघलने के बाद इसमें इलायची पाउडर, काली मिर्च पाउडर और अदरक का पाउडर एड कर दें.
अब गुड़ को गाढ़ा होने तक पकाएं. फिर इसमें घी और बेकिंग सोडा डालकर चलाएं.
इसके बाद गुड़ में भुना हुआ मखाना, मूंगफली और तिल मिक्स कर दें.
ध्यान रहे कि गुड़ मखाने को अच्छी तरह से कवर कर ले. कुछ देर चलाने के बाद गैस बंद कर दें.
अब एक प्लेट पर घी अप्लाई करें और सभी मखाना बॉल्स को प्लेट कर पलटकर अलग-अलग कर दें.
बस आपके कुरकुरे मखाना पॉपकॉर्न तैयार हैं. आप इसे 1-2 महीने तक कांच के जार में स्टोर कर सकते हैं.






