- Prep
- 20 min
- Cook
- 10 min
- Total
- 30 min
- Serves
- 6
- Cuisine
- Bihar, bihari, rajasthani
- Course
- dinner, indian, Lunch
Masala Bati Recipe: बाटी चोखा को बिहार की मशहूर डिशों में से एक माना जाता है. हालांकि बाटी चोखा की लोकप्रियता महज बिहार की सीमाओं तक सीमित नहीं है. देश की कई जगहों पर लोग गर्मा गर्म बाटी चोखा (Masala Bati Recipe) का स्वाद चखना पसंद करते हैं. मगर ज्यादातर जगहों पर चोखे के साथ सादी बाटी की खाने को मिलती है. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर मसाला बाटी बनाकर स्वादिष्ट और लजीज पकवान का लुत्फ उठा सकते हैं. तो आइए जानते हैं मसाला बाटी बनाने की रेसिपी, जिसे ट्राई करके आप मिनटों में चटपटी और कुरकुरी बाटी तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – सूजी से बनाएं इंस्टेंट रवा पिज्जा, मिनटों में बनेगा मार्किट जैसा डिलिशियस और हेल्दी पिज्जा
Ingredients
Method
बिहार स्पेशल मसाला बाटी बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में गेहूं का आटा ले लें.
अब इसमें सूजी, बेसन, धनिया, सौंफ, अजवाइन, हल्दी पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक और घी एड करें.
सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें पानी डालते हुए आटा गूंथ लें.
ध्यान रहे कि मसाला बाटी का आटा ज्यादा कड़ा या नरम नहीं होता चाहिए.
इसके बाद आटे की लोई लेकर हाथों में गोल-गोल घुमाएं. फिर उंगली की मदद से आटे को बीच में प्रेस कर दें.
इसी तरह सारी बाटी बनाकर प्लेट में रखें और फिर पैन को गर्म होने के लिए गैस पर रख दें.
अब बाटी को पैन में धीमी आंच पर पकाएं. वहीं एक तरफ से पकने के बाद बाटी को पलटे दें और इसपर हल्का सा घी डाल दें.
गोल्डन ब्राउन होने के बाद बाटी को निकाल कर प्लेट में रख लें और गर्मा गर्म चोखा के साथ सर्व करें.






