- Prep
- 15 min
- Cook
- 20 min
- Total
- 35 min
- Serves
- 2
- Cuisine
- Italian
- Course
- Breakfast, Snacks, sunday special
Rava Pizza Recipe: फास्ट फूड में पिज्जा खाना लोगों को काफी पसंद होता है. खासकर बच्चे पिज्जा खाने के बेहद शौकीन होते हैं. ऐसे में अगर आप चाहें तो सूजी की मदद से घर पर रवा पिज्जा (Rava Pizza Recipe) की आसान रेसिपी ट्राई कर सकते हैं. जी हां, रवा पिज्जा बनाना काफी आसान है. साथ ही ये बच्चों और बड़ों सभी के लिए काफी हेल्दी फूड ऑप्शन साबित हो सकता है. को आइए जानते हैं रवा पिज्जा बनाने की विधि, जिसे फॉलो करके आप इंस्टेंट टेस्टी स्नैक्स रेडी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – बच्चों के लिए बनाएं टेस्टी चीज़ बॉम्ब्स, बिना ओवन के बनेंगे डिलिशियस स्नैक्स
Ingredients
Method
रवा पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले बॉउल में सूजी, दही और नमक डालें. फिर इसमें पानी एड करते हुए बैटर बना लें.
इस मिक्सचर में इनो और हल्का सा पानी डालकर मिक्स करें.
इसके बाद पैन में बटर लगाएं और सूजी के बैटर को डालकर फैलाएं. ध्यान रहे कि इसे पिज्जा बेस का आकार दें और बैटर को थोड़ा मोटा ही रखें.
वहीं कुछ देर पकाने के बाद इसे पलट दें. जिससे ये दूसरी तरफ से भी पक जाएगा.
पलटने के बाद इसपर पिज्जा सॉस लगाएं. फिर इस पर मोजरेला चीज स्प्रे करें.
इसके बाद पिज्जा को शिमला मिर्च, प्याज, टमाटर और कॉर्न से सजाएं.
अब पिज्जा पर फिर से मोजरेला चीज लगाएं. इसके बाद पिज्जा पर रेल चिली फ्लेक्स और ऑरगिनो डाल दें.
पैन में ढक्कन लाकर इसे धीमी आंच पर पकाएं. वहीं चीज गलने के बाद गैस बंद कर दें.
बस आपका रवा पिज्जा बनकर तैयार है. इसे काटकर टेस्टी और हेल्दी पिज्जा सर्व करें.






