- Prep
- 15 min
- Cook
- 30 min
- Total
- 45 min
- Serves
- 4
- Cuisine
- Indian
- Course
- dinner, Lunch
Paneer Makhmali Recipe: मदर्स डे को स्पेशल बनाने के लिए लोग अक्सर डिनर में कुछ खान सर्व करते हैं. ऐसे में पनीर की सब्जी बनाना काफी कॉमन होता है. हालांकि नॉर्मल पनीर की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी. मगर क्या आपने कभी पनीर मखमली (Paneer Makhmali Recipe) का स्वाद चखा है. जी हां, मदर्स डे के दिन डिनर में पनीर मखमली बनाकर आप मां को आसानी से खुश कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं पनीर मखमली बनाने की आसान रेसिपी, जिसे ट्राई करके आप मिनटों में स्वादिष्ट और लजीज पकवान तैयार कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – घर पर बनाएं मार्किट जैसी शेज़वान सॉस, स्वाद में होगी लाजवाब, सेहत पर भी नहीं होंगे कोई नुकसान
Ingredients
Method
डिनर में पनीर मखमली ट्राई करने के लिए सबसे पहले बादाम को रात भर भिगो कर रख दें.
वहीं पनीर मखमली बनाते समय टमाटर और भीगे हुए बादाम को पीसकर पेस्ट तैयार करें.
वहीं पनीर मखमली बनाते समय टमाटर और भीगे हुए बादाम को पीसकर पेस्ट तैयार करें.
अब पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट एड कर दें.
प्याज का रंग सुनहरा होने के बाद पैन में टमाटर और बादाम का पेस्ट मिलाएं.
फिर इसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर मिक्स करें और कुछ देर तक भूनें.
सभी मसाले पकने के बाद पैन में पनीर डाल दें. इसे अच्छी तरह से मिक्स करें. फिर इसमें पानी, चीनी और नमक एड कर दें.
अब इस मिक्सचर को धीमी आंच पर पकाएं और ग्रेवी गाढ़ी होने के बाद गैस बंद कर दें.
बस आपकी पनीर मखमली तैयार है. अब इसे डिनर में नॉन, रोटी और पुलाव के साथ सर्व करें.






