- Prep
- 10 min
- Cook
- 5 min
- Total
- 15 min
- Serves
- 10
- Cuisine
- indo-chinese
- Course
- Appetizer, chutney
Schezwan Sauce Recipe: तीखा और स्पाइसी खाने के शौकीन लोग अक्सर खाने में स्वाद का तड़का लगाने के लिए शेज़वान सॉस (Schezwan Sauce Recipe) का इस्तेमाल करते हैं. खासकर फास्ट फूड और चाइनीज डिशों में शेज़वान चटनी का उपयोग आम होता है. हालांकि मार्किट में मिलने वाली शेज़वान सॉस में कई सारे प्रिजर्वेटिव्स का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो इजी रेसिपी की मदद से घर पर होममेड शेज़वान सॉस तैयार कर सकते हैं. जी हां, घर पर शेज़वान सॉस बनाना काफी आसान है. वहीं होममेड शेज़वान सॉस प्योर होने के साथ-साथ काफी टेस्टी भी होती है. तो आइए जानते हैं घर पर शेज़वान सॉस बनाने के तरीके.
ये भी पढ़ें – स्नैक्स में झटपट बनाएं मीठा शक्करपारा, सफर के लिए होगा बेस्ट फूड ऑप्शन
Ingredients
- सूखी लाल मिर्च
- लहसुन की कलियां
- इंच अदरक
- चम्मच तेल
- चम्मच सोया सॉस
- चम्मच सिरका
- चम्मच चीनी
- नमक स्वादानुसार
Method
होममेड शेज़वान सॉस बनाने के लिए सबसे पहले लाल मिर्च को आधे घंटे तक गर्म पानी में भिगो दें.
मिर्च सॉफ्ट होने के बाद पानी को छानकर अलग कर दें. अब सभी मिर्च के डंठल निकाल लें.
अब लाल मिर्च, लहसुन और अदरक को मिक्सर में पीसकर बारीक पेस्ट तैयार करें.
इसके बाद पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें लाल मिर्च का पेस्ट मिलाकर 2-3 मिनट तक चलाएं.
अब इसमें सोया सॉस, सिरका, चीनी और नमक मिक्स कर दें. सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद गैस बंद कर दें.
ठंडा होने के बाद इस मिक्सचर फिर से ब्लेंड करें और स्मूद पेस्ट बना लें. वहीं पेस्ट गाढ़ा होने पर आप इसमें पानी एड कर सकते हैं.






