- Prep
- 25 min
- Cook
- 15 min
- Total
- 5h 40m
- Serves
- 8
- Cuisine
- Indian
- Course
- Breakfast, Snacks
Papad Samosa Recipe: स्नैक्स में समोसे कई लोगों के फेवरेट होते हैं. मगर मैदे से बने समोसे सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में पापड़ की मदद से ना सिर्फ मिनटों में घर पर समोसे (Papad Samosa Recipe) तैयार कर सकते हैं. बल्कि पापड़ समोसे खाने में भी काफी टेस्टी और कुरकुरे होते हैं. तो आइए जानते हैं पापड़ समोसा बनाने की इंस्टेंट रेसिपी, जिसे फॉलो करके आप क्रिस्पी और स्पाइसी स्नैक्स का लुत्फ उठा सकते हैं.
ये भी पढ़ें – गर्मी में ट्राई करें एप्पल स्मूदी की आसान रेसिपी, 10 मिनट में बनेगा टेस्टी और चिल्ड ड्रिंक
Ingredients
Method
पापड़ समोसा बनाने के लिए सबसे पहले समोसे की फिलिंग तैयार कर लें.
इसके लिए पैन में तेल गर्म करें. फिर इसमें सरसों के दाने और हरी मिर्च डाल दें.
सरसों चटकने के बाद आलू को मैश करके पैन में डालें.
फिर इसमें हल्दी पाउडर, अमचूर पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला, नमक और मूंगफली मिक्स करें.
सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाने के बाद इसमें हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें.
अब पापड़ को बीच में काटकर आधा कर लें और इसे हल्का सा पानी में डिप करके निकाल लें.
पापड़ मुलायम होने के बाद इसके दो कोनों को फोल्ड करके कोन का आकार दे दें.
वहीं पापड़ पर हल्का सा मैदे का घोल या बटर लगाकर दोनों कोनो को चिपका दें.
अब आलू के मिक्सचर की छोटी सी गोली बनाकर पापड़ में रखें और इसे ऊपर से भी चिपका पर बंद कर दें.
इसके बाद पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें और सभी पापड़ को धीमी आंच पर फ्राई कर लें.
बस आपका पापड़ समोसा तैयार है. इसे टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें.






